लाइव न्यूज़ :

मणिपुर की घटना पर तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- क्या इसी अच्छे दिन के लिए जनता ने उन्हें वोट दिया था

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2023 15:51 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना को लेकर केन्द्र सरकार से तीखे सवाल किए और कहा कि सभी लोग देख रहे हैं कि कितनी शर्मनाक घटना है। लेकिन इस मामले पर केन्द्र सरकार खामोश है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने पूछा- जब राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते हैं?नीतीश कुमार की नाराजगी के पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ये सब झूठी खबरें फैलाई जाती हैंउन्होंने कि हमलोगों का लक्ष्य है कि देश के लोकतंत्र को बचाना है

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने देश के मौजूदा हालात को लेकर एकबार फिर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि क्या यही अच्छे दिन हैं? मणिपुर की घटना को लेकर केन्द्र सरकार से तीखे सवाल किए और कहा कि सभी लोग देख रहे हैं कि कितनी शर्मनाक घटना है। लेकिन इस मामले पर केन्द्र सरकार खामोश है। सुप्रीम कोर्ट को इस पूरे मामले में स्वत: संज्ञा लेना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या इसी अच्छे दिन के लिए जनता ने उन्हें वोट दिया था। तेजस्वी ने पूछा कि देश के प्रधानमंत्री कौन हैं? जब राहुल गांधी मणिपुर जा सकते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों नहीं जा सकते हैं। 

वहीं, बेंगलुरु में हुई विपक्षी की बैठक पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी दलों की सहमति से ही गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है। उन्होंने नीतीश कुमार की नाराजगी के मामले पर दो टूक शब्दों में कहा कि ये सब झूठी खबरें फैलाई जाती हैं। तेजस्वी ने स्पष्ट कहा कि हमलोगों का लक्ष्य है कि देश के लोकतंत्र को बचाना है। संविधान को बचाना है।

उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग बिना कुछ पढ़े, बिना कुछ समझे यह चला देते हैं कि फलना जी नाराज हैं, चिलना जी नाराज हैं। अरे भाई कम से कम पूछ तो लीजिए, समझ तो लीजिए क्या हो रहा है और क्या नहीं? किस बात की नाराजगी होगी भाई, जब हम लोग खुद आगे हैं तो। हम लोग तो संविधान और देश को बचाने के लिए एक साथ हो रहे हैं, तो इसमें कहां से कोई समस्या होगी? 

उन्होंने कहा कि गरीब की बात नहीं होती है, बेरोजगारों की बात नहीं हो रही है। किसानों की बात नहीं हो रही है, महिलाओं के साथ जी तरह से शोषण हो रहा है, उसकी बात नहीं हो रही है। महंगाई पर बात नहीं होती है। देश का रुपया कमजोर होता जा रहा है, आर्थिक व्यवस्था कमजोर हो रहा है, हमारे देश का इनपर बात नहीं हो रही है। इन्हीं बातों को लेकर हमारा यह अलायंस तय हुआ है। 

वहीं, केन्द्र सरकार पर तीखा तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि समय बलवान होता है। अब इन लोगों का वक्त खत्म हो चुका है और अब गद्दी से उतरने का वक्त आ चुका है। ये तो प्रकृति का नियम है। जो सत्तासीन होता है, उसे एक दिन हटना ही पड़ता है। इन लोगों का भी टाइम आ गया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवमणिपुरबिहारनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार