लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: तेलंगाना में दिवाली पर महिला ने दिए को मारी लात-पड़ोसियों को दी गाली-दिखाया चप्पल, क्लिप हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: October 26, 2022 17:36 IST

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसे ईसाई-हिंदू एंगल से जोड़ कर देख रहे है। ऐसे में तेलंगाना पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह अन्य विवाद है और इस मसले से ईसाई-हिंदू मुद्दे का कोई लेना देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना की एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला दिवाली पर दिए को लात मारते और पड़ोसियों को गाली देते हुए दिख रही है। वीडियो सामने आने के बाद इसे ईसाई-हिंदू एंगल से जोड़ कर देखा जा रहा है।

हैदराबाद: तेलंगाना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कथित तौर पर दीया को लात मारते और अपने पड़ोसियों को गाली देते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह दीवाली का वीडियो है। 

यही नहीं वीडियो के सामने आने के बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि महिला ईसाई धर्म की है इसलिए वह दिए को लात मारी है। वहीं इस घटना को लेकर महिला की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना भी हो रही है। 

वीडियो में क्या दिखा 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि आरोपी महिला के दरवाजे के सामने दिए जलाने गए है। इसे लेकर महिला और उसके पड़ोसियों से विवाद भी हो रहा है और काफी कहा-सुनी भी हुई है। 

वीडियो में महिला को कथित तौर पर दिए को लात से मारते और अपने पड़ोसियों को गाली देते हुए देखी जा रही है। वायरल वीडियो में दोनों ओर से कहा-सुनी हुई है और आरोपी महिला को पड़ोसियों को चप्पल देखाते हुए भी देखा गया है। 

पुलिस ने ईसाई-हिंदू एंगल से किया इनकार

वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा यह कहे जाने लगा कि महिला ईसाई थी इसलिए उसने दिए को लात से मारा और इसे ईसाई-हिंदू एंगल से जोड़ कर देखा जाने लगा। ऐसे में पुलिस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चलता है कि इसमें ईसाई-हिंदू के विवाद का कोई एंगल नहीं है। 

पुलिस की माने तो इस झगड़े में किसी और मुद्दे को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने इस मुद्दे में ईसाई-हिंदू के एंगल के होने की बात से इनकार कर दिया है। पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। 

टॅग्स :तेलंगानावायरल वीडियोPoliceदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप