लाइव न्यूज़ :

महिला पत्रकार के सामने ओला ड्राइवर ने किया मास्टरबेट, सोशल मीडिया पर पत्रकार ने बताई पूरी कहानी, पुलिस ने शुरू की जांच

By अनिल शर्मा | Updated: December 4, 2021 12:48 IST

यह घटना उस समय हुई थी जब एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक के लिए काम करने वाली युवा पत्रकार ने काम के बाद अपने घर तक पहुंचने के लिए ओला कैब बुक की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे महिला पत्रकार ने कहा कि जिस शहर को मैं घर मानती हूं उसने आज मुझे बेहद असुरक्षित महसूस कराया ड्राइवर के इस कृत्य के लिए ओला ने माफी मांगते हुए उसको निलंबित कर दिया है

बेंगलुरुःयहां गुरुवार एक चौंकानेवाला घटना सामने आया। यहां तड़के एक ओला ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार के सामने मास्टरबेट कर उसे असहज महसूस कराया। महिला पत्रकार ने कहा है कि एक ओला ड्राइवर ने उसके सामने मास्टरबेट किया जिसके चलते उसने बेहद असुरक्षित महसूस किया। पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पूरा घटनाक्रम शेयर किया जिसके बाद बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने इस घटना के लिए माफी मांगी और अपराधी को पकड़ने का आदेश दिया। वहीं ड्राइवर के इस कृत्य के लिए ओला ने माफी मांगते हुए ड्राइवर को निलंबित कर दिया है।

यह घटना उस समय हुई थी जब एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक के लिए काम करने वाली युवा पत्रकार ने काम के बाद अपने घर तक पहुंचने के लिए ओला कैब बुक की थी। महिला पत्रकार ने कहा कि जिस शहर को मैं घर मानती हूं उसने आज मुझे बेहद असुरक्षित महसूस कराया। काम के बाद मैं हमेशा की तरह ओला बुक किया। जिसने यह सोचने का दुस्साहस किया कि वह मेरे सामने हस्तमैथुन कर सकता है। उसने यह सोचकर इसे जारी रखा कि मैं उसको नोटिस नहीं कर रही हूं।

पत्रकार ने आगे बताया कि जैसे ही मैंने उसकी इस हरकत को देखा, उसने तुरंत अपनी धोती को बंद कर लिया और दिखावा किया कि कुछ भी गलत नहीं है। मैंने साहस दिखाया और जोर जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद उसने कैब रोक दी। दुर्भाग्य से, मैं एक अंधेरी गली के बीच में थी। बमुश्किल कुछ ही स्ट्रीट लाइटें जल रही थीं। उसने गाड़ी रोकी और भाग गया। 

पत्रकार ने आगे बताया कि ओला ने आश्वासन दिया है कि ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है और  शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन किसी को सुरक्षित कैसे महसूस कराया जाए। क्या हमें काम करना बंद कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को कैसे सबक सिखाया जाए। इसलिए महिलाएं अकेले यात्रा करते समय कॉल पर रहती हैं। आज रात मेरे शहर ने मुझे असहज महसूस कर दिया। मुझे एक बार फिर सार्वजनिक छेड़छाड़ ने डरा दिया। 

टॅग्स :ओलाबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह