लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में निकाय उम्मीदवारों को सजा-संपत्ति और शिक्षा का लेखा जोखा देना हुआ अनिवार्य, नए कानून के तहत हलफनामा जमा करने को बनाया जरूरी

By आजाद खान | Updated: February 11, 2022 09:35 IST

आपको बता दें कि राज्य में 16 से 24 फरवरी तक पांच चरणों में चुनाव होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के मुताबिक, उम्मीदवार को अनिवार्य रूप से हलफनामा जमा करना होगा। उम्मीदवारों को अपनी आपराधिक सजा, संपत्ति और पढ़ाई को अनिवार्य रूप से बताना होगा। यूएलबी के चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

भुवनेश्वर: ओडिशा में राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने राजनीतिक दलों से कहा है कि शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के अगले चुनाव में उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से हलफनामा जमा करना होगा। आपको बता दें कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है जिसके तहत 10 फरवरी को एक बैठक हुई थी। इस बैठक में ही यह फैसला लिया गया है कि निकाय चुनाव के उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से हलफनामा जमा करना होगा। राज्य में 16 फरवरी से 24 फरवरी तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। 

क्या कहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए पी पाधि ने गुरूवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है। उन्होंने बैठक करते हुए कहा कि उम्मीदवारों को हलफनामे में अपनी आपराधिक सजा, संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख अनिवार्य रूप से करना होगा। 

आपको बता दें कि यह पहली बार है कि नगर निगम चुनावों में उम्मीदवार नगर निगम अधिनियमों में संशोधन के अनुरूप हलफनामा प्रस्तुत करेंगे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 11 फरवरी से 16 फरवरी तक चुनाव अधिकारी के पास मांग एवं आपत्ति पत्र दाखिल किया जाएगा।

इसके साथ 18 फरवरी को चुनाव अधिकारी द्वारा मांग-आपत्तियों की जांच होगी और इसके बाद फैसला किया जाएगा। वहीं 24 फरवरी को निर्णायक मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने के साथ ही 28 फरवरी तक मतदाता सूची राज्य चुनाव आयुक्त को प्रदान की जाएगी।

यूएलबी के चुनाव के लिए होगा ईवीएम का इस्तेमाल

राज्य की 48 नगर पालिकाओं, 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों (एनएसी) और तीन नगर निगमों सहित 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जाएगा। ए पी पाधि ने यह भी कहा कि शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। 

टॅग्स :ओड़िसाPanchayatपंचायत चुनावचुनाव आयोगभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?