लाइव न्यूज़ :

आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में ओडिशा का अधिकारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:15 IST

Open in App

सतर्कता निदेशालय ने बृहस्पतिवार को ओडिशा में एक उद्योग संवर्धन अधिकारी को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक 1.09 करोड़ रुपये की संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सतर्कता निदेशालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में पांच स्थानों पर अधिकारी से जुड़े घरों की तलाशी ली गई। पुरी में जिला उद्योग केंद्र में उद्योग संवर्धन अधिकारी सीताराम साहू की संपत्ति पर छापेमारी के बाद इन संपत्ति का पता चला। विज्ञप्ति में कहा गया कि साहू के पास उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 52 प्रतिशत अधिक संपत्ति है। आठ टीमों ने कई जगहों पर छापे मारे। बयान में कहा गया कि साहू को गिरफ्तार कर उन्हें भुवनेश्वर की विशेष सतर्कता अदालत भेजा गया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सरकारी कक्षाओं के निर्माण में 1300 करोड़ रुपये का घोटाला, सतर्कता निदेशालय ने दावा करते हुए जांच की सिफारिश की

भारतपकड़ा गया बिहार सरकार का एक और धनकुबेर कर्मचारी, निगरानी ब्यूरो को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास से मिले 12 लाख रुपए कैश और एक किलो सोना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह