लाइव न्यूज़ :

Odisha: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में बड़ा हादसा; पटाखा विस्फोट से 15 श्रद्धालु घायल, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

By अंजली चौहान | Updated: May 30, 2024 10:30 IST

Lord Jagannath's Chandan Yatra: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव देखने के लिए सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी के तट पर एकत्र हुए थे।

Open in App

Lord Jagannath's Chandan Yatra: ओडिशा के पुरी में देर रात भगवान जगन्नाथ के उत्सव में बड़ा हादसा हो गया। भगवान की चंदन यात्रा के दौरान पटाखा ब्लास्ट होने के कारण कई भक्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब सैकड़ों लोग स्थानीय जलाशय नरेंद्र पुष्करिणी के किनारे अनुष्ठान करने के लिए एकत्र हुए थे। हादसे में करीब 15 लोगों घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार, सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनमें से चार की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब श्रद्धालुओं का एक समूह आतिशबाजी के साथ त्योहार मना रहा था, तभी अचानक जलते पटाखों का एक टुकड़ा ढेर पर जा गिरा, जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि जलते पटाखे मौके पर जमा लोगों पर गिरे, जिससे कुछ लोग खुद को बचाने के लिए जलाशय में कूद गए।

सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख

इतने बड़े हादसे के सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मामले का संज्ञान लेते हुए घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। पटनायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया। प्रसाद ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। भगवान के आशीर्वाद से मेरी कामना है कि जो लोग उपचाराधीन हैं, वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।"

टॅग्स :Puri Jagannathनवीन पटनायकNaveen Patnaik
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल