लाइव न्यूज़ :

Nupur Sharma Controversy: कश्मीर के पर्यटन पर असर डालने लगा नूपुर शर्मा विवाद, जानिए पूरा मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 12, 2022 14:24 IST

जम्मू-कश्मीर में नूपुर शर्मा विवाद ने अलगाववाद की आग को हवा दे दी है। अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आने वाले दिनों में इसे आधार बना कश्मीर में अलगाववाद तथा सांपद्रायिकता की आग को भड़काया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनूपुर शर्मा के विवाद की आग में जम्मू कश्मीर के कई जिले जल ही रहे हैं। तीन जिलों में आज चौथे दिन भी कर्फ्यू लागू था।

जम्मू: पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य के दो टुकड़े करने और उसकी पहचान खत्म किए जाने की कवायद के बाद कश्मीर में दबी पड़ी अलगाववाद की आग को नूपुर शर्मा विवाद ने हवा दे दी है। अधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आने वाले दिनों में इसे आधार बना कश्मीर में अलगाववाद तथा सांपद्रायिकता की आग को भड़काया जा सकता है।

यूं तो नूपुर शर्मा के विवाद की आग में जम्मू कश्मीर के कई जिले जल ही रहे हैं। तीन जिलों में आज चौथे दिन भी कर्फ्यू लागू था। जबकि पुंछ और राजौरी के अतिरिक्त रामबन में भी तनावपूर्ण माहौल को विरोध प्रदर्शन भड़काने की कोशिश में थे। कश्मीर वादी भी इससे अछूती नहीं है, न ही जम्मू। अगर कश्मीर में आक्रोश की भावना का सीधा असी पर्यटन पर पड़ने लगा था तो जम्मू में हिन्दू संगठनों द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शनों के बाद वैष्णो देवी की यात्रा भी प्रभावित होने लगी है।

आम कश्मीरी के साथ ही जम्मूवासी आने वाले दिनों में आरंभ होने जा रही अमरनाथ यात्रा को लेकर ज्यादा चिंतित हो उठा है। दरअसल उन्हें आशंका है कि नूपुर शर्मा विवाद की आग में कहीं अमरनाथ यात्रा भी लपेटे में न आ जाए। दो सालों से यह यात्रा कोरोना के कारण रद्द की गई थी और इस पर निर्भर हजारों लोग अब इसके सुखद तरीके से संपन्न होने की दुआ कर रहे थे। यह बात अलग है कि उनकी दुआ पर पत्थरबाजों के पत्थर काले साए की तरह मंडराने लगे थे। 

कश्मीर में इस विवाद के बाद कई स्थानों पर पत्थरबाजी हो चुकी है और कई महीनों से अपनी मांदों में छुपे हुए पत्थरबाज एक बार फिर परिदृश्य पर छाने की कोशिशों में जुटे गए थे।

टॅग्स :नूपुर शर्माजम्मू कश्मीरपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह