लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:11 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में बुधवार को स्वस्थ होने वाले कोविड-19 के मरीजों की तुलना में अधिक नये मामले सामने आने से उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़ गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1601 नये मामले सामने आए जबकि 1201 मरीजों ने संक्रमण को मात दी एवं 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया। उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,061 हो गई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,06,191 हो गई है जबकि मृतकों की कुल संख्या 13,766 हो गई है। पिछले 24 घंटे में पूर्व गोदावरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 273, पश्चिम गोदावरी में 221 चित्तूर में 217, एसपीएस नेल्लोर में 208, प्रकाशम में 124, गुंटूर में 123, कृष्णा में 116 और कडप्पा जिले में 108 नये मामले सामन आये। चित्तूर में छह, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा और एसपीएस नेल्लोर जिले में दो दो, गुंटूर , प्रकाशम, श्रीकाकुलम और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज