लाइव न्यूज़ :

नुआपाड़ा विधानसभा सीटः बीजद छोड़ भाजपा में शामिल अमर पटनायक, उपचुनाव से कुछ दिन पहले पाला बदला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2025 14:42 IST

Nuapada Assembly seat: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने अमर पटनायक का पार्टी में स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्दे11 नवंबर को नुआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से कुछ दिन पहले पाला बदला है।2018 में अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और 2019 में सांसद बना।मुझे लगता है कि राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा ही सही पार्टी है।

भुवनेश्वरः बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता अमर पटनायक ओडिशा में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सोमवार को शामिल हो गए। बीजद आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं प्रवक्ता पटनायक ने 11 नवंबर को नुआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से कुछ दिन पहले पाला बदला है।

पूर्व महालेखा परीक्षक रहे पटनायक ने ऐसे समय पाला बदला है, जब बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उपचुनाव के लिए प्रचार शुरू किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने अमर पटनायक का पार्टी में स्वागत किया।

पटनायक ने कहा, ‘‘मैं देश सेवा के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। मैंने 2018 में अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी और 2019 में सांसद बना। अब तक मैंने राज्य के विकास के लिए काम किया है और अब समय आ गया है कि मैं खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दूं और मुझे लगता है कि राष्ट्र सेवा के लिए भाजपा ही सही पार्टी है।’’

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाBJPBiju Janata Dal
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

भारतआधी रात के बाद बाहर निकलने से डरेंगी बेटियां?, नवनीत राणा ने कहा-यदि बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आई तो, वीडियो

भारतटीएमसी और ममता बनर्जी को नहीं दिया वोट, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा-वर्षों पहले स्थापित पेयजल सुविधा को लिया वापस, वीडियो

भारतJabalpur Cruise Accident: 9 की मौत और 29 को बचाया, मृतक परिजन को 6 लाख और घायलों को 50000 रुपये?

भारतWest Bengal Exit Polls 2026: इस एजेंसी के ताजा सर्वे ने बताया बंगाल में फिर से बनेगी ममता दीदी की सरकार, जानें सीटों का आंकड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शनिवार को सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी