लाइव न्यूज़ :

गणेश उत्सव से पहले मुंबई पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल, सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर भी गये

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 3, 2022 20:31 IST

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल गणेश उत्सव से पहले मुंबई दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने आवास पर एनएसए अजीत डोभाल को गुलदस्ता और शॉल भेंटकर स्वागत किया। 

Open in App
ठळक मुद्देगणेश उत्वस से ठीक पहले एनएसए अजीत डोभाल पहुंचे मुंबई अजीत डोभाल इस दौरे में सीएम आवास भी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत कियागणेश उत्सव से ठीक पहले अजीत डोभाल का मुंबई आना, सियासी दलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है

मुंबई: देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल इस समय मुंबई के दौरे पर हैं। इस दौरान अजीत डोभाल ने सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिंदे के कार्यालय बयान जारी करके बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने आवास पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को गुलदस्ता भेंट किया साथ में उन्हें शॉल देकर स्वागत किया। 

समाचार वेबसाइट मिड डे के अनुसार अजीत डोभाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना भी की। महाराष्ट्र में मनाये जाने वाले दस दिवसीय गणपति उत्सव के पहले दिन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सरकारी आवास 'वर्षा' में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है।

बताया जा रहा है कि इसी गणेश उत्सव को लेकर शिवसेना के उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच सियासी तलवारें खिंची हुई हैं। दरअसल उद्धव गुट और शिंदे के गुट आने वाली दशहरा पर शिवसेना की ओर से आयोजित होने वाली दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क पर अपना-अपना दावा जता रहे हैं। इस संबंध में दोनों गुटों की ओर से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को 'बुकिंग' का आवेदन मिला है।

मामले में बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि हमें पिछले महीने दशहरा रैली के लिए शिवाजी पार्क की बुकिंग के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहला आवेदन 22 अगस्त को शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट का है। वहीं अब गणेश उत्सव से ठीक पहले शिंदे गुट ने भी शिवाजी पार्क के लिए आवेदन भेज दिया है।

हालांकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अभी तक दोनों आवेदनों पर कोई फैसला नहीं लिया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि बीएमसी के अधिकारी दोनों आवेदनों को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

मालूम हो कि शिवसेना की पहली दशहरा रैली पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे ने साल 1966 में आयोजित की थी। उसके बाद से साल 2012 तक यानी की दिंवगत होने तक हर साल बाल ठाकरे शिवाजी पार्क से शिवसैनिकों को संबोधित करते थे। उनके जाने के बाद दशहरा रैली की कमान उद्धव ठाकरे के पास आ गई थी और साल 2013 से वो दशहरे के मौके पर भाषण देते आ रहे हैं।

टॅग्स :अजीत डोभालएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत