लाइव न्यूज़ :

अब हम अफगानिस्तान वापस लौटने के बारे में सोच भी नहीं सकते: महिला अफगान शरणार्थी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 22:30 IST

Open in App

अफगानिस्तान में 15 अगस्त को तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद दक्षिणी दिल्ली के भोगल में रह रही 19 वर्षीय मरियम आरजू नोयार दिन भर अपने कमरे में रोती रहीं क्योंकि युद्धग्रस्त देश के घटनाक्रम ने शांति की उनकी सारी उम्मीदों को तोड़ दिया और उसकी जगह उनके ख्यालों को बुरे सपने से भर दिया। अफगान शरणार्थी नोयार अपने परिवार के साथ सात साल पहले एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की उम्मीद में भारत आ गई थीं। भावुक हुई नोयार कहती हैं, ‘‘ भारत अब हमारा घर है और प्रत्येक साल 15 अगस्त को हम यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्सव मनाते हैं। लेकिन इस साल 15 अगस्त को जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था तो हम अपनी स्वतंत्रता खो बैठे क्योंकि काबुल पर इसी दिन तालिबान ने कब्जा कर लिया। मैं परेशान और दुखी रही और दिन भर अपने कमरे में रोती रही।’’ अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद गहराते संकट के बीच नोयार संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने वाली सैंकड़ों अफगान शरणार्थियों में से एक हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रंगों का पारंपरिक हिजाब पहने नोयार और उसकी दोस्त कायनात यूसुफी (18) वसंत विहार स्थित यूएनएचसीआर कार्यालय के निकट सड़क किनारे में बैठी हुई थीं। यूसुफी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं और वह काले डेनिम के अपने कपड़े की ओर इशारा करती हैं, जिसे उन्होंने अपने पारंपरिक पोशाक के साथ पहना रखा था। वह हिजाब लगाए हुई थीं। वह कहती हैं, ‘‘अफगानिस्तान में मैं यह कपड़ा पहनने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। तालिबान के लोग मुझे लाठियों और छड़ों से मारेंगे या मुझे गोली मार देंगे। यह सोचकर सिहर जाती हूँ कि हमारे देश की औरतें और लड़कियां किन हालात में होंगी?’’ यूसुफी और नोयार दोनों ही अफगान सोलिडरिटी कमेटी की स्वयंसेविका हैं। यह भारत में अफगानिस्तान के शरणार्थियों का शीर्ष संगठन है और इसी ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया था। पीटीआई-भाषा ने यहां कई महिला प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जो अफगानिस्तान के अलग-अलग इलाकों की हैं लेकिन कुछ साल पहले या दशकों पहले भारत आ गई हैं। यहां 10 साल की तमन्ना अपनी मां हसाला राहमोनी के साथ प्रदर्शन स्थल पर बैठी हुई थीं। ये नोएडा के अफगान शरणार्थी एन्क्लेव से आई थीं। उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां ले रखीं थी जिस पर लिखा था कि ‘कृपया शरण मांगने वाले और शरणार्थियों की मदद करें।’’ यह 10 साल की बच्ची डॉक्टर बनना चाहती है लेकिन अपने वतन के हाल के घटनाक्रम ने बच्ची और मां का दिल तोड़ दिया है। बच्ची ने कहा, ‘‘ तालिबान लोगों की हत्या करता है और लड़कियों को विद्यालय जाने नहीं देता और महिलाओं को बाहर निकलने नहीं देता।’’ प्रदर्शनकारियों में वैसी भी महिलाएं थीं जो करीब एक दशक से ज्यादा समय से भारत में रह रही हैं। ऐसी ही महिलाओं में से एक जालाश्त अख्तरी 13 साल पहले भारत आई थीं और वह दिल्ली के ‘लिट्ल काबुल’ लाजपत नगर में अपने अभिभावकों, तीन बहनों और एक भाई के साथ रहती हैं। अख्तरी ने कहा कि तालिबान बेहद बुरा है और वह फिर अपने पुराने रूप को दिखाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज