लाइव न्यूज़ :

मथुरा के गांवों में अब जापानी इंसेफलाइटिस का मामला सामने आया, जांच के लिए केंद्रीय दल पहुंचा

By भाषा | Updated: August 29, 2021 16:02 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मलेरिया और डेंगू के बाद जापानी इंसेफलाइटिस का मामला सामने आया है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनीष पौरुष ने बताया कि फरह विकास खण्ड के कोह गांव से लिए गए नमूनों में एक रोगी में जापानी इंसेफलाइटिस की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, नियंत्रण कक्ष प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की एक विशेष टीम गांव का भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण कर चुकी है। गांव में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया, अब गांव में मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ से भेजे गए स्वास्थ्य विशेषज्ञों सहित केंद्र सरकार से भी विशेषज्ञ पहुंच चुके हैं जो वहीं रहकर मामले को गहनता से देख रहे हैं। टीम ने गांव व आसपास के जलभराव के स्थानों का निरीक्षण किया और जल जलभराव वाले स्थानों से मच्छरों के लार्वा के नमूनें भी एकत्रित किए। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने भी गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह