लाइव न्यूज़ :

अब DTC बसों में मेट्रो कार्ड के इस्तेमाल पर मिलेगी 10% छूट, मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: October 18, 2018 18:41 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुये यह आवश्यक हो गया है कि अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाए।’’

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर यात्रियों के बीच सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने डीटीसी क्लस्टर बसों में कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मेट्रो कार्ड) के इस्तेमाल पर 10 प्रतिशत छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

24 अगस्त से डीटीसी क्लस्टर बसों में मेट्रो कार्ड का उपयोग शुरू हुआ था।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुये यह आवश्यक हो गया है कि अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाए।’’

उन्होंने दिल्ली समेत उत्तर भारत में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुये केंद्र सरकार और हरियाणा एवं पंजाब सरकारों से इसके लिए उपाय करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। किसानों को सब्सिडी नहीं दी गई। यह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की विफलता है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिसंबर और जनवरी के आते ही दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत एक गैस चैम्बर में तब्दील हो जाता है।’’

सिसोदिया ने कहा कि सरकार ने पिछले साल दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई प्रयास किये थे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुस्सैन ने बुधवार को कहा था कि उपग्रह द्वारा ली गई ताजा तस्वीरों में दिख रहा है कि पराली जलाने का मामला खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और इस पर जोर दिया कि इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए नहीं तो पूरे उत्तर भारत को गंभीर स्वास्थ्य खतरों का सामना करना होगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी ‘‘अत्यंत खराब’’ श्रेणी में बनी हुई है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज