लाइव न्यूज़ :

Noida: अविवाहित जोड़ों को फ्लैट किराए पर देने वाले मालिकों से विवाह प्रमाण पत्र या परिवार का सहमति पत्र जमा करने का कहा?, जानिए कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 11:05 IST

Noida: सुप्रीम टावर्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एसटीओए) के सचिव एस.एस. कुशवाहा ने कहा, ‘‘यह बोर्ड की राय नहीं है, अध्यक्ष वी एन सुब्रमण्यम ने खुद ही ये निर्देश प्रसारित किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे31 जनवरी तक या उससे पहले एसोसिएशन के कार्यालय में उक्त दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। पता और परिवार के सदस्यों की मंजूरी सहित विस्तृत जानकारी जमा करना सुनिश्चित करना चाहिए।

Noida: नोएडा के सेक्टर-99 में एक सोसायटी के अध्यक्ष ने अविवाहित जोड़ों को फ्लैट किराए पर देने वाले मालिकों से विवाह प्रमाण पत्र या उनके परिवार का सहमति पत्र जमा करने को कहा है। यह कदम 23 वर्षीय विधि छात्र की मौत के बाद उठाया गया है, जिसकी इस साल 11 जनवरी को सेक्टर 99 में सुप्रीम टावर सोसाइटी की 7वीं मंजिल से गिरकर जान चली गई थी। इस मामले की जांच जारी है। हालांकि, सुप्रीम टावर्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एसटीओए) के सचिव एस.एस. कुशवाहा ने कहा, ‘‘यह बोर्ड की राय नहीं है, अध्यक्ष वी एन सुब्रमण्यम ने खुद ही ये निर्देश प्रसारित किया है।’’

सुप्रीम टावर्स सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वी एन सुब्रमण्यम ने 21 जनवरी को फ्लैट मालिकों को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने सभी फ्लैट मालिकों से 31 जनवरी तक या उससे पहले एसोसिएशन के कार्यालय में उक्त दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। ईमेल में कहा गया है, ‘‘अविवाहित लोगों (लड़के या लड़की) को फ्लैट किराए पर देने वाले मालिकों को उनका पता और परिवार के सदस्यों की मंजूरी सहित विस्तृत जानकारी जमा करना सुनिश्चित करना चाहिए।

अगर अविवाहित विपरीत लिंग के सदस्यों के साथ रह रहे हैं, तो उन्हें अपने परिवार से विवाह प्रमाण पत्र या औपचारिक स्वीकृति पत्र जमा करना होगा।’’ नाम न उजागर करने की शर्त पर एक कर्मचारी ने कहा कि सोसायटी में अविवाहित लोगों द्वारा किए जाने वाले उपद्रव से बचने के लिए यह एक अच्छा निर्णय है। उन्होंने कहा, ‘‘अविवाहित लड़के/लड़कियां अपने माता-पिता के फर्जी प्रमाण पत्र देते हैं और उसके आधार पर वे किरायेदार बन जाते हैं। और कुछ समय बाद कुछ दुर्घटनाएं हो जाती हैं।’’ 

टॅग्स :नॉएडाNoida Authorityउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टNoida Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक

भारतट्रक ब्रेक फेल और कंटेनर से टकराया, दोनों ट्रकों के बीच ऑल्टो फंसी, 12 लोग जिंदा जले और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो