लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला की अप्राकृतिक मौत का कोई संकेत नहीं मिला: पुलिस

By भाषा | Updated: September 3, 2021 23:45 IST

Open in App

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का सही कारण नहीं पता चल पाया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शुक्ला का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया था। वह 40 वर्ष के थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौत के कारणों का पता विसरा और हिस्टोपैथोलॉजी परीक्षणों के रासायनिक विश्लेषण की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

अधिकारी ने कहा, '' (शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार) अप्राकृतिक मौत का कोई संकेत नहीं मिला है।'' एक अन्य अधिकारी ने दिल का दौरा पड़ने की खबरों का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेता के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नही था। नगर निगम द्वारा संचालित आर एन कूपर अस्पताल के एक सूत्र ने कहा कि शुक्ला का विसरा और कुछ अन्य अंदरूनी अंगों को फोरेंसिक जांच के लिये प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। सूत्र ने कहा कि अभिनेता की ऑटोप्सी रिपोर्ट में किसी आंतरिक चोट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन गड़बड़ी की आशंका को दूर करने के लिये नमूने प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। विसरा को कलिना फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा गया, जबकि कुछ अन्य अंगों को एक मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी प्रयोगशाला में भेजा गया है।

घर में बीमार होने के बाद बृहस्पतिवार सुबह शुक्ला को नगर निगम द्वारा संचालित आरएन कूपर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुक्रवार को ओशिवारा के श्मशान में परिवार के सदस्यों, मित्रों और सहकर्मियों की मौजूदगी में शुक्ला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अस्पताल के एक फोरेंसिक विशेषज्ञ ने कहा कि उन्होंने आगे की जांच के लिए उपनगरीय कलिना में एफएसएल को विसरा भेज दिया है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा, ''एफएसएल अंगों में विषाक्तता की उपस्थिति के साथ साथ अन्य विवरणों की जांच करेगी।'' उन्होंने कहा कि पैथोलॉजी लैब शरीर के अन्य अंगों की जांच करेगी। उम्मीद है कि दोनों प्रयोगशालाएं दो दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगी। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना था और किसी आंतरिक चोट के निशान नहीं मिले हैं। मॉडल से अभिनेता बने शुक्ला ने टेलीविजन धारावाहिक ‘‘बाबुल का आंगन छूटे ना’’ से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी और ‘‘बालिका वधू’’ से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। शुक्ला ने धारावाहिकों के अलावा रियलिटी शो ‘‘झलक दिखला जा 6’’, ‘‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 7’’ और ‘‘बिग बॉस सीजन-13’’ में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने 2014 में करण जौहर निर्मित फिल्म ‘‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’’ में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाMunicipal Corporation-run RN Cooper Hospitalकरण जौहरkaran johar
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

टीवी तड़काShefali Jariwala Death: 'तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ मेरे..', शेफाली जरीवाला ने अपनी आखिरी X पोस्ट एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील