लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने पटना में डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: September 4, 2021 20:16 IST

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक महत्वाकांक्षी डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना की आधारशिला रखी, जिससे यात्रियों को राज्य की राजधानी के सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजरने में आसानी होगी। पटना के विशाल और ऐतिहासिक गांधी मैदान के करीब, कारगिल चौक पर 422 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन सहित अन्य लोग मौजूद थे। प्रस्तावित फ्लाईओवर गांधी मैदान को प्रतिष्ठित साइंस कॉलेज से जोड़ेगा। इसका निर्माण व्यस्त अशोक राजपथ पर किया जाएगा, जिसके पास पटना विश्वविद्यालय, इससे संबद्ध कॉलेज और कुछ अन्य प्रतिष्ठित संस्थान स्थित हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सड़क के प्रति व्यक्तिगत आत्मीयता महसूस करते हैं क्योंकि वह बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा साइंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं। बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज को अब एनआईटी में अपग्रेड कर दिया गया है। राज्य सरकार राज्य के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र पीएमसीएच अस्पताल में 5,462 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था करके बड़े पैमाने पर इसके विस्तार की योजना बना रही है। प्रस्तावित फ्लाईओवर से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें यातायात की बाधाओं में फंसे बिना जल्दी अस्पताल पहुंचने की जरूरत होती है। अशोक राजपथ लंबे समय से यातायात जाम की समस्या का सामना कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज