लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने हादसे में चोटिल होने के बाद स्टीमर से की तौबा, कार से किया गंगा किनारे बने छठ घाटों का निरीक्षण

By एस पी सिन्हा | Updated: October 26, 2022 17:26 IST

आगामी छठ के मौके पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घाटों का निरीक्षण किया लेकिन इस बार वो स्टीमर से नहीं बल्कि कार से घाटों पर गये। बताया जा रहा है कि पिछली बार के स्टीमर हादसे के कारण सीएम नीतीश ने इस बार कार से घाटों के निरीक्षण का फैसला लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने गंगा किनारे बने छठ घाटों के निरीक्षण के लिए स्टीमर की बजाय गाड़ी को चुनाबीते 15 तारीख को जेपी पुल के पास स्टीमर हादसे से सीएम नीतीश ने स्टीमर से तौब कर ली घाट निरीक्षण के दौरान नीतीश का स्टीमर गंगा नदी में बंद होकर दीघा ब्रिज से से टकरा गया था

पटना:बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में छठ घाटों का निरीक्षण किया। लेकिन इस दौरान उन्होंने स्टीमर से तौबा की और गंगा नदी में स्टीमर से छठ घाटों का निरीक्षण करने के बजाय गाड़ी से ही तैयारियों का जायजा लिया। स्टीमर से तौबा करने पीछे 15 तारीख की घटना है, जब गंगा नदी में जेपी सेतु के पाए से स्टीमर टकरा गया था। उसमें सीएम नीतीश खुद चोटिल हो गये थे। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने इस बार अपना निर्णय बदल लिया और गाड़ी से ही छठ घाटों का निरीक्षण किया।

अब तक मुख्यमंत्री गंगा नदी में स्टीमर पर सवार होकर दीघा घाट से गायघाट तक के छठ घाटों की तैयारी का जायजा लेते थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि पिछले दिनों ही घाट निरीक्षण के दौरान ही गंगा नदी में अचानक स्टीमर बंद हो गया था और दीघा ब्रिज के पिलर से टकरा गया था। इस हादसे में उन्हें पेट और पैर में चोट लगी है, लेकिन इन सबके बावजूद वो अब फिर घाट निरीक्षण के लिए निकले हैं।

उन्होंने खुद को लगी चोट के बारे में मीडिया को बताया। उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर दिखाया कि उनके पेट में चोट लगी है। नीतीश कुमार के पेट पर पट्टियां लगी हुई थी। उन्‍होंने बताया कि पेट और पैर में चोट लगी थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि डाक्‍टर ने जख्‍म वाली जगह को सुरक्षित रखने को कहा है। उन्‍हें अब भी दिक्‍कत है, जिसके कारण वे अपनी कार की अगली सीट पर नहीं बैठ सकते हैं। उनकी गाड़ी पर बैठे मंत्री हंसने लगे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि छोड़िए ना भाई, चोट लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि हम तो काम करते रहते हैं, लेकिन अब हमको सड़क मार्ग से जाना पड़ रहा है। स्टीमर से नहीं जा पा रहे हैं। उस दिन टक्कर काट दिया। 2006 से ही घूम रहे हैं, लेकिन पहली दफा ऐसा हुआ। इसलिए सड़क मार्ग से हमने चलने का फैसला लिया। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दिनों पटना के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान जेपी सेतु पुल से उनका स्टीमर टकरा गया और उन्हें चोट लग गई थी। जेपी सेतु से अचानक स्टीमर के टकराने से हड़कंप सा मच गया था, लेकिन उस दिन उन्हें चोट लग जाने की ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी। अधिकारियों ने तो इतना तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री को चोट नहीं आई है और वे बिल्कुल ठीक हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारछठ पूजापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार