लाइव न्यूज़ :

NITI Aayog Meeting Live: सब कुछ धीरे-धीरे जान जाइएगा..., नीति आयोग की बैठक से सीएम नीतीश की दूरी, पलटी मार सियासत की कड़ी तो नहीं, अटकलों का बाजार गर्म!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2024 16:59 IST

NITI Aayog Meeting Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने को विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बहिष्कार से जोडकर भी देखा जाने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देकितनी सत्यता है, इसपर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।नीतीश कुमार की पलटी मार सियासत के कारण कुछ भी संभव होना है।जदयू की ओर से किसी भी मंत्री का प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

NITI Aayog Meeting Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में शनिवार को हुई नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बता दें कि पिछली बैठक में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद शामिल नहीं हुए थे। वैसे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक में शामिल नहीं होने की कोई वजह नहीं बताई गई है। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने को विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बहिष्कार से जोडकर भी देखा जाने लगा है। हालांकि इसमें कितनी सत्यता है, इसपर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

इसका कारण यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पलटी मार सियासत के कारण कुछ भी संभव होना बताया जाने लगा है। वैसे नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक बिहार की ओर से दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा शामिल हुए। लेकिन यह दोनों नेता भाजपा से ही जुड़े हैं, जबकि जदयू की ओर से किसी भी मंत्री का प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या एक बार फिर नीतीश कुमार पलटी मारेंगे? उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बहुत पहले से यह ऐलान करते आ रहे हैं कि अगस्त में कोई नई सियासत देखी जा सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने को उससे भी जोड़कर देखा जाने लगा है।

हालांकि जदयू की ओर से यह बार-बार कहा जा रहा है कि जदयू और भाजपा का यह अटूट जोड़ है, कभी नहीं टूटेगा, लेकिन सियासत में कब और कहां बदलाव हो जाए कोई नही कह सकता है। उसमें भी नीतीश कुमार के पलटी मार सियासत से सभी वाकिफ भी हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूनरेंद्र मोदीBJPनीति आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो