लाइव न्यूज़ :

Nikita Tomar Murder case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आरोपी रेहान, मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला

By भाषा | Updated: October 30, 2020 20:28 IST

पुलिस छात्रा की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था, वहीं, तीसरे आरोपी अजरू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बृहस्पतिवार को अदालत ने तौसीफ और अजरू को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।हत्याकांड को लेकर लोगों के रोष को देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला किया है।सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि प्रतिदिन सुनवाई हो सके और जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलवाई जा सके।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में हुए निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी रेहान को शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सत्र अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने सुनवाई के बाद रेहान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस छात्रा की हत्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था, वहीं, तीसरे आरोपी अजरू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले बृहस्पतिवार को अदालत ने तौसीफ और अजरू को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। तौसीफ ने बीते सोमवार को छात्रा निकिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच हत्याकांड को लेकर लोगों के रोष को देखते हुए हरियाणा सरकार ने यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का फैसला किया है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी, ताकि प्रतिदिन सुनवाई हो सके और जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलवाई जा सके।

बल्लभगढ़ हत्या : विहिप ने ‘लव जेहाद’ पर चिंता जताई, शीघ्र न्याय की मांग की

 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने ‘लव जेहाद’ की घटनाओं पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को बल्लभगढ़ में छात्रा की हुई हत्या के में शीघ्र सुनवाई और परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय निकिता की फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में गत सोमवार को उसके कॉलेज के सामने एक युवक ने हत्या कर दी थी जो उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। कुमार ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

विहिप द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक कुमार ने कहा, ‘‘एक युवा प्रतिभाशाली छात्रा जिसकी महत्वकांक्षा आसमान को छूने की थी, उसकी एक इस्लामिक जेहादी ने दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हत्या कर दी। इस क्षति को सहन करना मुश्किल है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘लव जेहाद की बढ़ती घटनाएं, धर्मांतरण और हिंदुओं पर अत्याचार’’ चिंता का विषय है। बयान के मुताबिक आलोक कुमार ने निकिता के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और धोखाधड़ी या धमका कर धर्मांतरण कराने और ‘लव जेहाद’ के खिलाफ प्रभावी कानून की मांग की।

कुमार ने कहा कि विहिप ने 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर और अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में दैनिक आधार पर सुनवाई होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार किया है

टॅग्स :हरियाणाअनिल विजमनोहर लाल खट्टरवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला