लाइव न्यूज़ :

पुणे में पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, स्कूल इमारत की दो मंजिलों को सील किया, यहां दी जाती थी कट्टरता की ट्रेनिंग

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 17, 2023 19:41 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र के पुणे में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लू बेल स्कूल भवन की चौथी और पाँचवीं मंजिल को सील कर दिया। इसका इस्तेमाल युवाओं को आतंक का प्रशिक्षण देने के लिए होता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में एनआईए ने सील किया पीएफआई का अड्डायुवाओं को आतंक का प्रशिक्षण देने के लिए होता था इस्तेमालब्लू बेल स्कूल भवन की चौथी और पाँचवीं मंजिल को सील किया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष्ट्र के पुणे में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने महाराष्ट्र के पुणे में एक स्कूल की इमारत की दो मंजिलों को सील कर दिया।  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया इस स्कूल का इस्तेमाल धर्म विशेष के  युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें  लक्षित हत्याओं और हमलों को अंजाम देने के प्रेरित और प्रशिक्षित करने के लिए करता था।

एनआईए की तरफ से इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा गया, "आतंकवाद-रोधी एजेंसी ने ब्लू बेल स्कूल भवन की चौथी और पाँचवीं मंजिल को सील करके कब्जे में ले लिया, जिसका उपयोग पीएफआई द्वारा भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरे में डालने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया गया था।"

एनआईए के अनुसार, पीएफआई इन परिसरों में धर्म विशेष के युवाओं को संगठन में भर्ती कर रहा था। इन युवाओं को 2047 तक देश में इस्लामिक शासन की स्थापना का विरोध करने वालों को खत्म करने और उन पर हमला करने के लिए सशस्त्र रूप से लड़ने का प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा था। एनआईए ने पिछले साल 13 अप्रैल को  दर्ज एक मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत इममारत की दो मंजिलों को "आतंकवाद से जुटाई गई आय" के रूप में संलग्न किया गया है।

एनआईए ने 22 सितंबर 2022 को स्कूल परिसर की दो मंजिलों पर चलाए गए अपने तलाशी अभियान के बाद यह कदम उठाया। तलाशी अभियान के दौरान एनआईए को इमारत से आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे। 

बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इससे पहले जयपुर और कोटा में स्थित पीएफआई के दो कार्यालयों को भी कुर्क कर चुकी है।  जयपुर और कोटा स्थित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यालयों का इस्तेमाल भी संगठन के कैडरों की आतंकी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए किया जा रहा था।

टॅग्स :एनआईएपॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडियामहाराष्ट्रPuneक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर