लाइव न्यूज़ :

कश्मीरियों के साथ व्यवहार पर एनएचआरसी ने केंद्र और विभिन्न राज्यों को नोटिस किया जारी

By भाषा | Updated: February 22, 2019 05:41 IST

कश्मीरियों के साथ कथित ‘दुर्व्यवहार’ की खबरों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है ।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद कश्मीरियों के साथ कथित ‘दुर्व्यवहार’ की खबरों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी नोटिस जारी किया है । आयोग ने केंद्रीय मंत्रालयों से दो हफ्ते में जवाब तलब किया है । आयोग ने राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों को उनकी रिपोर्ट भेजने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है ।

आयोग ने कहा कि आतंकवादी हमले के बाद हालांकि देश में शोक और गुस्से का माहौल है लेकिन अपने ही देशवासियों के साथ इस तरह की हिंसा को सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है । 

आयोग ने यहां बयान जारी कर कहा कि ऐसी घटनायें लोकतांत्रिक ढांचे को तोड़ेंगी और हमारी समृद्ध सहिष्णु संस्कृति की छवि धूमिल होगी । बयान में कहा गया है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के साथ केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए ।

आयोग ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय अधिकारियों, पुलिस एजेंसियों और आम लोगों की संवेदनशीलता की जरूरत पर जोर दिया ।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला