लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने पुराना कचरा हटाने में नाकाम रहने पर पुणे नगर निगम की बैंक गारंटी को भुनाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पुराने कचरे को हटाने में विफल रहने पर पुणे नगर निगम (पीएमसी) द्वारा जमा की गई दो करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भुनाने का निर्देश दिया और कहा कि इस राशि का उपयोग पर्यावरण की बहाली के लिए किया जा सकता है।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि पीएमसी पुराने कचरे को साफ करने में वैधानिक मानदंडों का लगातार उल्लंघन को लेकर मुआवजा देने करने के लिए उत्तरदायी है। निकाय ने कहा कि उसने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुराने कचरा स्थलों की सफाई की खातिर पहले ही समयबद्ध दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पीठ ने कहा कि नियम 22 के अनुसार, कार्यान्वयन के लिए पांच वर्ष की समय सीमा थी जो अप्रैल, 2021 में समाप्त हो गयी। पीठ ने कहा कि चूंकि पुराने कचरा स्थलों को निर्धारित समय के अंदर साफ नहीं किया गया है। इसलिए पीएमसी द्वारा अनुपालन की गारंटी के लिए दी गयी दो करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को भुनाया जा सकता है।

निकाय ने कहा कि इस राशि का उपयोग पीएमसी द्वारा तैयार एक कार्ययोजना के तहत पर्यावरण की बहाली के लिए किया जा सकता है लेकिन कार्ययोजना राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से अनुमोदित होनी चाहिए।

पीठ ने कहा कि पीएमसी सुनवाई की अगली तारीख से पहले स्थिति रिपोर्ट दाखिल कर सकता है। मामले में अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं