लाइव न्यूज़ :

कॉलेज के प्रिंसिपल ने मुस्लिम छात्राओं की क्लास में हिजाब पहने पर लगाई रोक, कहा इससे आएगी समानता; लड़कियों ने कलेक्टर से की शिकायत

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 16:52 IST

इस पर एसडीपीआई की उडुपी इकाई के अध्यक्ष नजीर अहमद ने कहा कि अगर छात्राओं को हिजाब के साथ क्लास में बैठने की अनुमति नहीं दी गई तो वे इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एक कॉलेज में कुछ छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगा दी गई है। इसके खिलाफ एसडीपीआई ने इसका विरोध भी किया है।वहीं इस पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा है कि छात्राएं क्लास के बाहर हिजाब पहन सकती हैं।

कर्नाटक: कर्नाटक के उडुपी जिले में कुछ छात्राओं को उनके हिजाब के साथ क्लास में बैठने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इस पर भारतीय इस्लामिक संगठन के कुछ सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मामले में छात्राओं का कहना है कि उन्हें कॉलेज द्वारा अन्य भाषाओं में बोलने पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। इसके अलावा उनके पिता-माता के साथ कॉलेज द्वारा गलत सलूक भी किया जा रहा है। इन छात्राओं ने अपने इस शिकायत को लेकर कलेक्टर के पास भी गई है और इस पर जल्द से जल्द फैसले की मांग कर रही हैं। वहीं भारतीय इस्लामिक संगठन ने इस पर फैसला जल्द नहीं आने पर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

महिला पीयू कॉलेज की छह मुस्लिम छात्राओं ने प्रिंसिपल रुद्र गौड़ा पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें हिजाब के साथ क्लास नहीं करने दे रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि कॉलेज द्वारा उन्हें उर्दू, अरबी और बेरी भाषाओं में बात भी नहीं करने दिया जा रहा है। इसके साथ प्रिंसिपल पर यह भी आरोप है कि वे उनके माता पिता को कॉलेज में बुलाकर उन्हें घंटों तक खड़ा कर दिए थे। छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना के संबंध में जिला कलेक्टर कूर्म राव से संपर्क किया और मामले में जल्द से जल्द फैसले की मांग की है। इस प्रतिनिधिमंडल का उन छात्राओं ने भी हिस्सा बना है। 

क्या कहना है प्रिंसिपल

मामले में प्रिंसिपल का कहना है कि छात्राओं को क्लास में हिजाब पहने की इजाजत नहीं है। वे हिजाब को क्लास के बाहर पहन सकती हैं। इस पर और बोलते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि इन नियमों का पालन क्लास में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर जल्द ही अभिभावक-शिक्षक बैठक भी बुलाई जाएगी।

टॅग्स :कर्नाटकभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज