लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड हमला: मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 5 भारतीयों में 4 मृतक गुजरात के, गम में डूबे परिवार

By भाषा | Updated: March 17, 2019 16:45 IST

बीते शुक्रवार को न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 50 नमाज़ियों की मौत हो गई थी।

Open in App

न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर हुए आतंकी हमले में मारे लोगों में गुजरात के चार लोग शामिल हैं। इस वजह से यहां तीन परिवार गम में डूबे हुए हैं।

बीते शुक्रवार को न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 50 नमाज़ियों की मौत हो गई थी।

दो मृतक गुजरात के भरूच और नवसारी जिले के रहने वाले थे।

इसके अलावा, हमले में मारे गए पिता-पुत्र का ताल्लुक वडोदरा से था। यहां उनका परिवार गम में डूबा हुआ है और दुख से उबर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

वडोदरा की यासमीन वोरा ने बताया कि उनके रिश्तेदार आरिफ वोरा (58) 14 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे रमीज़ वोरा (28) से मिलने न्यूजीलैंड गए थे। उनका बेटा हाल में ही बाप बना था।

उन्होंने बताया कि रमीज़ न्यूजीलैंड में बस गए थे और जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के लिए अपने माता-पिता को मस्जिद ले कर गए थे जहां आतंकी हमला हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ आरिफ का अन्य बेटा राहील ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उन्होंने पुष्टि की कि हमले में आरिफ भाई और रमीज़ दोनों का इंतकाल हो गया।

भरूच जिले के लुवारा गांव के रहने वाले और इमाम हाफिज़ मूसा पटेल (56) कुछ हफ्ते पहले ही न्यूजीलैंड गए थे और उनकी योजना वहां बसने की थी।

उनके रिश्तेदार अयूब घाडी ने बताया कि पटेल तीन दशक से फिजी में रहते थे। उनकी दो बेटियां और तीन बेटे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में बस गए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ पटेल अपनी नागरिकता की पुष्टि होने के बाद तीन हफ्ते पहले ही न्यूजीलैंड गए थे।’’

घाडी ने बताया, ‘‘ वह अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ जुमे की नमाज़ पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। तभी गोलीबारी हुई। पटेल की कमर में गोलियां लगीं। इसके बाद उन्हें क्राइस्टचर्च के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।’’

पुलिस अधीक्षक गिरीश पांड्या ने बताया कि मृतकों में नवसारी जिले के जुनैद कारा भी शामिल हैं।

पांड्या ने बताया, ‘‘ कारा नवसारी जिले के अदादा गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की पुष्टि कल रात ही हुई है।’’

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)गुजरातन्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट