लाइव न्यूज़ :

New Year Eve 2026: घर पर ऐसे मनाएं नए साल का जश्न, परिवार के साथ यादगार रहेगा पल

By अंजली चौहान | Updated: December 28, 2025 05:56 IST

New Year Eve 2026: आप एक अनोखे रोमांच के लिए घर के पिछवाड़े में अलाव जलाने या घर के अंदर कैंपिंग जैसी बाहरी गतिविधियों को भी आजमा सकते हैं।

Open in App

New Year Eve 2026: नए साल की पूर्व संध्या पर अगर आप बाहर की भीड़भाड़ से बचकर घर पर ही जश्न मनाना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया प्लान है। क्योंकि परिवार के साथ घर पर नए साल का स्वागत करना आपके लिए सबसे यादगार पल होने वाला है। अगर आप इस बार नए साल 2026 का जश्न यादगार बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है...

1- डिनर प्लान: सिर्फ खाना ऑर्डर करने के बजाय घर पर खाना बनाए। जैसे 'पिज़्ज़ा मेकिंग स्टेशन' या 'चाट कॉर्नर'। हर कोई अपनी पसंद की टॉपिंग खुद चुन सकता है। इससे खाना बनाने की प्रक्रिया भी एक मजेदार गतिविधि बन जाएगी।

2- म्यूजिक और डांस:  घर के एक कोने को लाइट्स और गुब्बारों से सजाएं। 12 बजने से पहले अपना पसंदीदा म्यूज़िक बजाएं और एक छोटा सा डांस फ्लोर तैयार करें। जैसे ही घड़ी में 12 बजें, खूब शोर मचाएं और एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की बधाई दें।

3- रिजॉल्यूशन जार: एक कांच का जार लें और घर के हर सदस्य से कहें कि वे अगले साल के लिए अपने लक्ष्य या कोई एक अच्छी बात लिखकर उसमें डालें। इसे अगले साल की शुरुआत में या अगली न्यू ईयर ईव पर खोलकर पढ़ें।

4- मूवी मैराथन: पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक के साथ अपनी पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट तैयार करें। आप पूरी रात बैक-टू-बैक फिल्में देख सकते हैं या किसी वेब सीरीज़ को खत्म कर सकते हैं।

5- इनडोर गेम्स और एक्टिविटीज: पुरानी यादों को ताजा करने के लिए बोर्ड गेम्स (Ludo, Monopoly) या ताश खेलें। अगर आप कुछ नया चाहते हैं, तो 'Antakshari' या 'Charades' (फिल्म का अंदाज़ा लगाना) खेलें। जीतने वालों के लिए छोटे-छोटे इनाम भी रखें।

6- थीम वाली ड्रेस-अप पार्टी: पार्टी में जान डालने के लिए एक मज़ेदार ड्रेस कोड रखें। यह 'पजामा पार्टी', 'बॉलीवुड रेट्रो', या 'फेवरेट मूवी कैरेक्टर' जैसा कुछ भी हो सकता है। जब हर कोई तैयार होकर आएगा, तो माहौल अपने आप उत्सव जैसा हो जाएगा।

ये सभी आइडिया आपके नए साल को सबसे यादगार बना सकता है। इसलिए अपनी फैमिली के साथ नए साल का जश्न जरूर मनाए।

टॅग्स :न्यू ईयरPartyभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम