लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में अब तोड़ी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा, शिकायत दर्ज

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 3, 2018 13:20 IST

महान पुरुषों की मूर्तियां तोड़ने की शुरुआत तब हुई थी, जब  त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के बाद और वाम शासन के खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने वहां पर लेनिन की मूर्ति तोड़ दी थी।

Open in App

कोलकाता, 3 मईः देश में महान पुरुषों की मूर्तियां तोड़ने का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब ताजा मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामने आया है, जहां इस बार असमाजिक तत्वों द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई गई है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़ें-यूपी: जिला प्रशासन ने बाबासाहब आंबेडकर की तोड़ी गई प्रतिमा की जगह लगवाई नई मूर्ति, लेकिन रंग हुआ नीला से भगवा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित, यह मूर्ति कोलकाता जिले के नारकेलडांगा क्षेत्र में लगी हुई है, जिसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच की जा रही है। 

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है कि महान पुरुषों की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया हो। इससे पहले भी कईयों मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है। पश्चिम बंगाल में भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा को तोड़ा गई थी। रामनवमी की रैली में भड़की हिंसा के बाद अबुल कलाम आजाद की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई थी। पश्चिम बंगाल में  श्यामा प्रसाद मुखर्जी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के साथ भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।

ये भी पढ़ें-मूर्ति तोड़ने की घटनाओं की हर तरफ आलोचना, मोदी-शाह बोले बर्दाश्त नहीं

इस घटना की शुरुआत तब हुई थी, जब  त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों के बाद और वाम शासन के खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने वहां पर लेनिन की मूर्ति तोड़ दी थी। इसके अलावा तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में समाज सुधारक ईवीआर रामास्वामी 'पेरियार' की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। वहीं, उत्तर प्रदेश के दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी दिया था, जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की थी।

ये भी पढ़ें-राजस्थान में तोड़ी गई बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति, केस दर्ज

वहीं, राजस्थान के अरचोल में बाबा साहेब की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। यहां अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ दिया था। साथ ही साथ सूबे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सुभाष चंद्र बोसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम