लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में वेंटीलेटर पर 8 माह की गर्भवती महिला, पति ने केजरीवाल सरकार से मांगी मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2020 17:37 IST

कोरोना संक्रमण से पीड़ित गर्भवती महिला के पति ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि उनकी पत्नी को प्लाज्मा की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी का  O+ blood group है, जो यूनिवर्सल रिसीवर होते हैं।महिला के पति ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार को ट्वीट कर मदद मांगी है।

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं। इस बीच खबर है कि एक 8 माह की गर्भवती महिला पूर्वा कुमारी कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती है। पूर्वा की स्थिति बेहद खराब होती जा रही है और डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। ॉ

पूर्वा के पति भी इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हैं और वह खुद घर पर आइसोलेशन में हैं। पति ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि उनकी पत्नी को प्लाज्मा की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पूर्वा का  O+ blood group है, जो यूनिवर्सल रिसीवर होते हैं। ऐसे में पति ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार को ट्वीट कर मदद मांगी है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने महिला के पति के ट्वीट को रिट्वीट कर कई मीडिया से जुड़े लोगों को टैग कर कहा कि यदि कोई मीडिया के लोग उनका मेसेज दिल्ली सरकार तक पहुंचा पाएं तो दो जिंदगी बच सकती है।

यही नहीं उन्होंने कहा कि यह एक महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी की बात है। उन्होंने मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया है कि उनकी बात पीड़ित परिवार से हुई है और वह काफी अधिक परेशान हैं।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ ही रहे हैं। यही वजह है कि शहर में अभी भी 23922 कोरोना संक्रमण के मामले सक्रिय हैं। इसके अलावा 3 लाख 67 हजार से अधिक लोगों ने यहां कोरोना संक्रमण को हरा दिया है। अब तक दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से 6081 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसप्लाज्मा थेरेपीदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल