लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के दौरान किसानों से अधिक कारोबारियों ने की आत्महत्या, एनसीआरबी के आंकड़ों में आया सामने

By विशाल कुमार | Updated: November 8, 2021 07:37 IST

साल 2020 में 10667 किसानों की तुलना में 11716 कारोबारियों के आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए. 2019 की तुलना में 2020 में कारोबारी समुदाय के बीच आत्महत्याओं में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्दे2020 में देशभर में 1,53,052 लोगों ने आत्महत्या की.10667 किसानों की आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए.11716 कारोबारियों के आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए.

नई दिल्ली: साल 2020 में महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट के दौरान किसानों से अधिक कारोबारियों में आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए.

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 में 10667 किसानों की तुलना में 11716 कारोबारियों के आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए.

इसमें से 4356 आत्महत्या के मामले दस्तकारों, 4226 मामले विक्रेताओं और बाकी के मामले अन्य कारोबारों से जुड़े लोगों में दर्ज किए गए. एनसीआरबी ने इन्ही तीन श्रेणियों में कारोबारियों को बांटा है.

2019 की तुलना में 2020 में कारोबारी समुदाय के बीच आत्महत्याओं में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस बीच दस्तकारों में आत्महत्या के मामलों में 49.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो कि 2906 से बढ़कर 4356 हो गई.

साल 2020 में देशभर में आत्महत्या के मामलों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह संख्या बढ़कर 1,53,052 हो गई.

टॅग्स :एनसीआरबीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी