लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: केजरीवाल व सिसोदिया पर भारी पड़ सकता है मुख्य सचिव मारपीट मामला, पुलिस के पास हैं सबूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2018 12:08 IST

केजरीवाल के घर पुलिस उन्हीं की सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट के मामले में पूछताछ करने पुलिस उनके आवास (घर) पहुंची थी।  

Open in App

नई दिल्ली, 18 मई: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर (शुक्रवार) पुलिस पहुंची थी। खबर के मुताबिक केजरीवाल के घर पुलिस उन्हीं की सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित मारपीट के मामले में पूछताछ करने पुलिस उनके आवास (घर) पहुंची थी।  इस मामले  में केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य विधायकों पर लिए भारी पड़ सकता है। 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची पुलिस, अंशु प्रकाश मामले पर पूछताछ

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जिन आठ धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, उनमें अधिकतम सात साल तक की सजा का प्रावधान है। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि केजरीवाल व मनीष सिसोदिया से पूछताछ के बाद तेज-तर्रार इंस्पेक्टरों की टीम चार्जशीट तैयार करेगी। 

वहीं, कहा जा रहा है कि इससे पहले, दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सीएम ने एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार शाम पांच बजे अपने कैंप ऑफिस में उपलब्ध होंगे। खबरों की मानें तो पुलिस के द्वारा हुई पूछताछ के दौरान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है। हांलाकि अभी इसको लेकर साफ नहीं किया गया है। 

इस घटना होने के कारण कोर्ट में चार्जशीट दायर करने से पहले उपराज्यपाल या गृहमंत्रालय तीस हजारी कोर्ट के मुख्य महानगर दंडाधिकारी को मुकदमा चलाने की जरूरी अनुमति देंगे। अभी अंशु प्रकाश की शिकायत पर ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। 

खबरों के मुताबिक केजरीवाल से पुलिस ने पूछा है कि ऐसी क्या एमरजेंसी थी कि रात 12 बजे एक चीफ सेक्रेटरी को बैठक के लिए बुलाया गया?  जबकि अमूमन ऐसी रात में होने वाली बैठक किसी बेहद जरूरी काम के लिए होती है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने केजरीवाल से पूछा है कि क्या आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की या फिर तेज आवाज में बहस थी।

अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा खत, दिल्ली-हरियाणा जल विवाद पर लगाई गुहार

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सही किया, या उस रात मुख्यमंत्री ने ही मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ अभद्रता की थी।वहीं, इसी तरह के कई प्रकार के सवालों के जवाब केजरीवाल मे पुलिस को दिए हैं। फिलहाल इस बात को पता नहीं लग पाया है कि उन्होंने इस तरह के सवालों का क्या उत्तर दिया है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी