लाइव न्यूज़ :

NCP Crisis: एनसीपी में आपसी कलह के बीच रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- "दिसंबर में हो सकते हैं लोकसभा चुनाव..."

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2023 13:45 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक और पार्टी प्रमुख शरद पवार के पोते रोहित पवार का मानना ​​है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 की शुरुआत में हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार के पोते ने कहा कि दिसंबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हो सकते है।रोहित पवार का कहना है कि लोकसभा चुनाव इसी साल दिसंबर में होंगे आज शरद पवार और अजित पवार खेमे के विधायकों की बैठक हैं

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में मचे आपसी घमासान के बीच पार्टी प्रमुख शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार ने बड़ा दावा किया है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "इसी साल दिसंबर में लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं।

उनके इस दावे से न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। एनसीपी विधायक रोहित पवार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के कुछ अधिकारियों को हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की मरम्मत और निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया था। 

महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए रोहित पवार ने साफ कहा कि लोकसभा या राज्य चुनाव से पांच-छह महीने पहले ईवीएम की चेकिंग रिपोर्ट ली जाती है और चार दिन पहले महाराष्ट्र के कुछ अधिकारियों को ईवीएम की मरम्मत और निर्माण शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

शरद पवार के पोते ने कहा कि ये साफ तौर पर संकेत है कि लोकसभा चुनाव दिसंबर 2023 में कराए जा सकते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के कारण हो रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी ऐसा ही हो सकता है। एनसीपी विधायक ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी तोड़ने की कोशिश की। 

एनसीपी में आपसी घमासान का मामला पहुंचा चुनाव आयोग के पास 

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट का मामला अब चुनाव आयोग तक के पास पहुंच गया है। एनसीपी के दोनों गुटों ने चुनाव आयोग से इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए खुद को असली पार्टी का हकदार बताते हुए उसे हासिल करने का दावा किया है।

वहीं, आज एनसीपी के शरद पवार और अजित पवार गुटों के विधायकों की बैठक हो रही है। इसमें तय होगा कि कितने विधायक और सांसद किस गुट में शामिल हैं। 

शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के मुख्य सचेतक जितेंद्र अवहाद द्वारा मंगलवार ये जानकारी साझा करते हुए कहा था कि शरद पवार ने 5 जुलाई को दोपहर 1 बजे वाईबी चव्हाण केंद्र में बैठक बुलाई है और सभी विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है।

वहीं, अजित पवार ने भी अलग से अपने खेमे के विधायकों के साथ बैठक का आयोजन किया है। बता दें कि बीते रविवार को शरद पवार के भतीजे और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने आठ विधायकों के साथ मिलकर पार्टी से बगावत कर ली और शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए।

उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद पर एक ही दिन में शपथ ग्रहण कर ली। इस राजनीतिक बदलाव को देखकर हर कोई हैरान रह गया। महाराष्ट्र में बदला राजनीतिक समीकरण सभी के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ। 

टॅग्स :NCPमहाराष्ट्रशरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप