लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय दलों को पिछले 14 साल में 11,234 करोड़ रुपये का चंदा अज्ञात स्रोतों से मिला, साल 2018-19 में बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा धन

By भाषा | Updated: March 10, 2020 04:27 IST

एडीआर ने कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2004-05 से 2018-19 के बीच राष्ट्रीय पार्टियों ने 11,234.12 करोड़ रुपये की राशि अज्ञात स्रोतों से प्राप्त की है। इस राशि को देने वाले दानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर ने बताया कि वर्ष 2018-19 में भाजपा ने 1,612.04 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोत से मिलने की घोषणा की थी। यह राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिली कुल राशि (2,512.98 करोड़) का 64 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्तवर्ष 2004-05 से 2018-19 के बीच 11,234 करोड़ रुपये का चंदा अज्ञात स्रोतों से प्राप्त किया। गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर)ने यह दावा किया है । एडीआर ने बताया कि इस विश्लेषण के लिए उसने सात राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा)और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)द्वारा चुनाव आयोग को दी गई जानकारी का इस्तेमाल किया है।अज्ञात स्रोतों से आय का अभिप्राय आयकर रिटर्न में घोषित उस राशि से है जिसमें दानकर्ता के नाम की जानकारी नहीं होती और दान की राशि 20,000 से कम है। अज्ञात स्रोतों में चुनावी बांड, कूपन की बिक्री, राहत कोष, विविध आय, स्वैच्छिक योगदान और बैठक और मोर्चा में दिए गए योगदान की राशि शामिल है। बसपा ने हालांकि, घोषित किया कि उसे स्वैच्छिक योगदान (20,000 रुपये से कम या अधिक राशि) राशि कूपन बिक्री, चुनावी बांड या अज्ञात स्रोतों से कोई आय नहीं हुई।एडीआर ने कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2004-05 से 2018-19 के बीच राष्ट्रीय पार्टियों ने 11,234.12 करोड़ रुपये की राशि अज्ञात स्रोतों से प्राप्त की है। इस राशि को देने वाले दानकर्ताओं के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। एडीआर ने बताया कि वर्ष 2018-19 में भाजपा ने 1,612.04 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोत से मिलने की घोषणा की थी। यह राष्ट्रीय दलों को अज्ञात स्रोतों से मिली कुल राशि (2,512.98 करोड़) का 64 प्रतिशत है।संगठन ने बताया कि अन्य पांच राष्ट्रीय पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से मिली राशि का डेढ़ गुना अधिक है। एडीआर के मुताबिक कांग्रेस ने 728.88 करोड़ रुपये अज्ञात स्रोतों से मिलने की घोषणा की है और यह राष्ट्रीय पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से मिली कुल राशि का 29 प्रतिशत है। इसके मुताबिक कांग्रेस और राकांपा को वित्तवर्ष 2004-05 से 2018-19 के बीच संयुक्त रूप से कूपन की बिक्री से 3,902.63 करोड़ रुपये की आय हुई।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?