लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के एक दर्जन इलाकों पर एनआईए की छापेमारी, आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2023 10:16 IST

जम्मू-कश्मीर में एनआईए मंगलवार को करीब 12 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। एनआईए की ये कार्रवाई पिछले साल के एक मामले में की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में मंगलवार को एनआईए द्वारा की जा रही छापेमारीकेंद्र शासित राज्य के 12 जगहों पर हो रही छापेमारी पिछले साल दर्ज एक मामले में हो रही कार्रवाई

श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी आज जम्मू-कश्मीर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर रही है। साल 2022 के एक मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 12 स्थानों पर तलाशी ली।

एनआईए विभिन्न अभियुक्त संगठनों और उनके सहयोगियों या ऑफ-शूट्स के कैडर और ओवरग्राउंड वर्कर्स द्वारा उनके पाकिस्तानी कमांडरों और संचालकों के इशारे पर की गई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश का पता लगाने के लिए पिछले साल दर्ज एक मामले के तहत ये कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर संदिग्धों और ओडब्ल्यूजी के परिसरों में तलाशी ली जा रही है। 

इसी सिलसिले में पिछले साल 23 दिसंबर को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी ली थी। जो इस इनपुट के आधार पर दर्ज किया गया था कि तत्कालीन राज्य में विभिन्न प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आतंकवादी गतिविधियों को फैला रहे हैं।

इसके बाद जांच एजेंसी ने कुलगाम, पुलवामा, सोपोर, अनंतनाग और जम्मू जिलों में स्थानों की तलाशी ली।

गौरतलब है कि यह मामला पाकिस्तानी कमांडरों और संचालकों के इशारे और संचालकों के इशारे पर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट्स के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा रची गई आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की आपराधिक साजिश से संबंधित है।

मामले में जांच कर रही एनआईए ने कहा कि वे जम्मू कश्मीर में साइबर स्पेस का इस्तेमाल कर आतंकवादी हमले करने अल्पसंख्यकों, सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने और सांप्रदायिक द्वेष फैलाने में शामिल हैं।

बता दें कि एनआईए ने पिछले साल खुद मामले का संज्ञान लेते हुए 21 जून को मामला दर्ज किया था।

पिछले साल चलाए गए तलाशी अभियान में आतंकवादी-रोधी एजेंसी ने संदिग्धों के परिसरों से विभिन्न आपत्तिजकन सामान जैसे डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस जब्त किए गए थे।  

टॅग्स :National Investigation Agencyजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह