लाइव न्यूज़ :

National Herald Case: सोनिया गांधी से पूछताछ के दौरान की गई थी 2 डॉक्टरों और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था

By रुस्तम राणा | Updated: July 21, 2022 18:28 IST

ईडी के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के लिए 2 डॉक्टरों और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के अनुसार, ईडी ने सोनिया गांधी से करीब 2:20 घंटे पूछताछ कीमामले में सोनिया गांधी से 2 दर्जन से अधिक सवाल पूछे गए

नई दिल्ली: नेशनल हेरल्ड मामले में गुरुवार को सोनिया गांधी ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुईं। इस दौरान ईडी ने उनसे करीब 2:20 घंटे पूछताछ की। जिसके बाद सोनिया ने ईडी से दवा के लिए उन्हें घर जाने के लिए कहा जिसकी ईडी ने अनुमति दी। ईडी के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष के लिए 2 डॉक्टरों और एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। 

पूछताछ के दौरान प्रियंका गांधी को ईडी कार्यालय में रहने की अनुमति दी, जो इस बीच उनसे दो बार मिलने गईं। ईडी सूत्रों ने कहा कि मामले में सोनिया गांधी से 2 दर्जन से अधिक सवाल पूछे गए जिसके बाद उसने अपनी दवा के लिए घर जाने को कहा गया। 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ईडी की पूछताछ को लेकर कहा कि सोनिया गांधी ईडी कार्यालय गई थीं और उनसे 2-3 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें जाने की अनुमति दी क्योंकि उनके पास पूछने के लिए और कुछ नहीं था। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया कि वे उनसे जितने चाहें उतने सवाल पूछ सकते हैं।

उन्होंने कहा ये आरोप गलत है कि ईडी ने सोनिया गांधी को उनके कोविड-19 के संक्रमित होने के कारण उनके अनुरोध पर छोड़ दिया। यह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पूछताछ खत्म हो गई क्योंकि ईडी के पास पूछने के लिए कुछ नहीं था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार, सोनिया गांधी ने ईडी से कहा कि वह जब चाहें ईडी कार्यालय में मौजूद उपस्थित हो जाएंगी।

नेशनल हेरल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन करने के खिलाफ पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :सोनिया गाँधीनेशनल हेराल्डकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज