लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया तिरंगे से छेड़छाड़ का मामला, राष्ट्रीय ध्वज में लगाया गया अशोक चक्र के बदले चांद तारे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 16:04 IST

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र के बदले चांद तारे को लगा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उक्त झंडे को बरियारपुर ओपी के गंज गौरिहार गांव के वार्ड-4 निवासी मो. बदरुल के दरवाजे से जब्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जिले में सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी इलाके में तिरंगे झंडे से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आयाजिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झंडा को जब्त कर लिया हैवहीं आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी इलाके में तिरंगे झंडे से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झंडा को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक घर पर राष्ट्रीय झंडे के साथ छेड़छाड़ का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र के बदले चांद तारे को लगा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उक्त झंडे को बरियारपुर ओपी के गंज गौरिहार गांव के वार्ड-4 निवासी मो. बदरुल के दरवाजे से जब्त किया गया है। यहां कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तिरंगे से अशोक चक्र को हटाकर उसकी जगह चांद-तारा लगा दिया है। 

तस्वीरें सामने आने के बाद इससे पहले कि विवाद बढ़ता पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए झंडे को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी राकेश कुमार के आदेश पर बरियापुर ओपी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सवारियां ने झंडे को जब्त पर राष्ट्रीय तिरंगा के अपमान को लेकर मो. बदरुल नाम के व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। 

पूरे मामले पर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही झंडा को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सब कुछ नियंत्रण में है। ऐसे कृत करने वाले लोगो को बक्शा नहीं जाएगा। ऐसा कृत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :Bihar Policeमुजफ्फरपुरMuzaffarpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार