लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: चुनाव हारने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल करना बड़ी बात, बिट्टू ने कहा-मौका मिला तो पंजाब का सीएम बनूंगा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 9, 2024 15:09 IST

Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इस देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार शपथ ले रहे हैं और यह पूरी पारी आराम से देश के लिए काम करते हुए गुजरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के पास सिर्फ एक ही है विकल्प जो भाजपा है।अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा। 2027 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए जमीन तैयार करूंगा।

Narendra Modi Oath Taking Ceremony Updates: पंजाब से तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे रवनीत सिंह बिट्टू कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाद बिट्टू को हार को मुंह देखना पड़ा। लेकिन भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। 7 एलकेएम में चाय बैठक में भाग लेने के बाद बिट्टू ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने (एनडीए) मुझे अपने मंत्रिमंडल में चुना है। पंजाब को दिया गया है। मैं 2027 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए जमीन तैयार करूंगा। सिर्फ 2 साल पहले पंजाब की जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया था, AAP जो काम कर रही है वो सब जानते हैं, इसलिए लोगों के पास सिर्फ एक ही है विकल्प जो भाजपा है। अगर मौका मिला तो मैं पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहूंगा।

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इस देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार शपथ ले रहे हैं और यह पूरी पारी आराम से देश के लिए काम करते हुए गुजरेगी। आने वाले 2-3 महीने में आप देखिएगा कि क्या होगा। मंत्रिमंडल में जगह को लेकर रावेर लोकसभा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद रक्षा खड़से ने कहा कि ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

मैं भाजपा की कार्यकर्ता हूं इतने सालों से मैंने कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। मैं आशा करती हूं कि आगे ज्यादा से ज्यादा देश की सेवा करूं। बेगूसराय से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, "PM मोदी को धन्यवाद देंगे कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके सिवा कोई संकल्प ही नहीं है... NDA है NDA था NDA रहेगा।"

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीपंजाब लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव परिणाम 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती