लाइव न्यूज़ :

Nitish-Modi: पलटेंगे 'चाचा', नीतीश कुमार को पीएम बनाने की हुई पेशकश, जेडीयू का आया बयान

By धीरज मिश्रा | Updated: June 8, 2024 11:59 IST

Nitish-Modi: देश में तीसरी बार बन रही एनडीए की सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अहम रोल है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश को पीएम पद का ऑफर, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, नहीं पलटेंगे 9 जून को देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार एनडीए सरकार में जेडीयू के 12 सांसदों का समर्थन

Nitish-Modi: देश में तीसरी बार बन रही एनडीए की सरकार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अहम रोल है। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने अपने 12 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया है। लेकिन, जेडीयू नेता केसी त्यागी के एक बयान के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं नीतीश एनडीए का साथ छोड़कर इंडिया गठबंधन का दामन तो नहीं थाम लेंगे। केसी त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इंकार कर दिया था।

अब इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की पेशकश कर रहा है। इस पर केसी त्यागी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ हैं और रहेंगे। मालूम हो कि 9 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले देश भर के राजनीतिक दलों को इकठ्ठा करते हुए नरेंद्र मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाने में मुख्य निभाएं। लेकिन, जब उन्हें संयोजक पद नहीं दिया गया तो उन्होंने गठबंधन से दूरी बना ली। इसके बाद नीतीश ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ चली आ रही सरकार को भी गिराते हुए एनडीए का दामन थामा और बिहार में बीजेपी-जेडीयू की सरकार बनी।

नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बने। इस बार के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर 17 बीजेपी 16 जेडीयू, 5 पर चिराग पासवान, अन्य दो सीटों पर अन्य दलों ने चुनाव लड़ा। 4 जून को आए परिणाम में बीजेपी और जेडीयू को नुकसान हुआ। बीजेपी ने 17 पर चुनाव लड़ा, लेकिन 12 सीट ही जीत पाए। वहीं, जेडीयू को 16 में से 12 सीट ही मिली। हालांकि, एनडीए में शामिल चिराग पासवान को 5 सीट मिली। चिराग की पार्टी ने चुनाव में 5 उम्मीदवार मैदान में उतारे और पांचों जीतने में कामयाब रहे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारKC Tyagiबिहारभारतराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

भारत20 साल बाद एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास को खाली किया पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

भारत अधिक खबरें

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतWest Bengal elections: चुनाव आयोग ने मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर दोबारा मतदान का दिया आदेश

भारतबुद्ध पूर्णिमा पर लद्दाख पहुंचे अमित शाह, कारगिल में 10,000 लीटर प्लांट का ऐलान

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक