लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने बढ़ाया छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य, गेहूं और जौ भी इनमें शामिल

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2022 13:49 IST

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सभी छह रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है। इसमें सबसे अधिक वृद्धि मसूर के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल की हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देरबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारत सरकार ने की वृद्धि।मसूर में सबसे ज्यादा वृद्धि, साल 2022-23 के लिए यह मूल्य 5500 रुपये था जो अब 6000 रुपये हो गया है।गेहूं, जौ, मसूर सहित चना, सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी वृद्धि।

नई दिल्ली: भारत सरकार ने छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है। इन छह फसलों में गेहूं और जौ भी शामिल हैं, जिनका न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2023-24 के मार्केटिंग सीजन के लिए सभी रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि इसमें मसूर के लिए एमएसपी में अधिकतम 500 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की मंजूरी दी गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य जिन फसलों का बढ़ाया गया, उसमें गेहूं, जौ, मसूर सहित चना, सरसों और कुसुम शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार गेहूं की कीमत में 110 रुपये की वृद्धि की गई है। साल 2022-23 के लिए यह 2015 रुपये प्रति क्विंटल था जिसे बढ़ाकर अब 2125 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। वहीं जौ की कीमत में 100 रुपये की वृद्धि हुई है। पहले ये 1635 रुपये था जो अब 1735 रुपये होगा।

चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2022-23 में 5230 रुपये था। अब यह 5335 रुपये होगा। इसमें 105 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं मसूर में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। साल 2022-23 के लिए यह मूल्य 5500 रुपये था जो अब 6000 रुपये हो गया है। इसके अलावा सफेद सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 400 रुपये की वृद्धि की गई है। पहले यह 5050 रुपये था जो अब 5450 रुपये हो गया है। कुसुम में 209 रुपए की वृद्धि की गई है।

टॅग्स :Agriculture MinistryFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेसर की फसल पर साही की मार

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

ज़रा हटकेट्रॉली पर चढ़े, किसानों से इस अंदाज में जाना हाल?, क्या आपने देखा सीएम डॉ. मोहन यादव ऐसे?

भारतJammu-Kashmir: कश्‍मीर में घटते धान के खेतों के कारण चावल की खेती में लगातार गिरावट

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज