लाइव न्यूज़ :

नारायण राणे को बालासाहेब के स्मारक जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं : शिवसेना सांसद

By भाषा | Updated: August 19, 2021 12:22 IST

Open in App

शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को दिवंगत बाल ठाकरे के स्मारक जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने ‘‘शिवसेना को तोड़ कर’’ पार्टी के संस्थापक को गहरी पीड़ा पहुंचाई थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री राणे पहले शिवसेना में थे जो बाद में कांग्रेस में और फिर, 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। राणे बृहस्पतिवार से मुंबई में ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा’’ निकालने जा रहे हैं। वह बाद में दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे के स्मारक जाएंगे। लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि शिवसैनिक केंद्रीय एमएसएमई मंत्री राउत को बाल ठाकरे के स्मारक जाने की अनुमति नहीं देंगे। राउत ने कहा ‘‘महाराष्ट्र ने राणे जैसा गद्दार नहीं देखा जिन्होंने शिवसेना को तोड़ कर दिवंगत बालासाहेब को गहरी पीड़ा पहुंचाई थी। वह (राणे) को स्मारक जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। शिवसैनिक इसकी अनुमति नहीं देंगे।’’ बहरहाल, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंतीवार ने राणे को स्मारक न जाने देने के शिवसेना के रुख को ‘‘संकीर्ण सोच’’ वाला करार दिया है। उन्होंने कहा ‘‘बालासाहेब को श्रद्धांजलि देना किसी कंपनी के शेयर या अंशधारिता जैसा नहीं है। श्रद्धांजलि देने के लिए कोई भी (स्मारक) जा सकता है ।’’ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्री विभिन्न राज्यों में लोगों से संपर्क साधने और हाल के चुनाव में भाजपा की जीत पर उनका आभार प्रकट करने के लिए ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार