लाइव न्यूज़ :

नम:शिवायम पुडुचेरी के गृह मंत्री बने

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:44 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 जुलाई पुडुचेरी में रविवार को एआईएनआरसी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में भाजपा के ए नम:शिवायम को गृह विभाग का प्रभार सौंपा गया। सरकार गठन के दो महीने बाद मंत्रियों को विभाग सौंपे गए हैं।

पुडुचेरी में सात मई को आए नतीजों के बाद राजग की ओर से एन रंगासामी को मुख्यमंत्री चुना गया था। हालांकि, मंत्रिमंडल के पांच सदस्यों ने 27 जून को शपथ ली थी।

केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास में एक या दो बार को छोड़कर विभिन्न मुख्यमंत्रियों ने गृह विभाग का प्रभार अपने पास रखा था।

पुडुचेरी में गठित मंत्रिमंडल में पहली बार जगह बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नम:शिवायम को गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जबकि मुख्यमंत्री रंगासामी राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और हिंदू धार्मिक संगठनों समेत अन्य विभागों का प्रभार संभालेंगे।

इससे पहले पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने रविवार सुबह को उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंत्रियों के विभागों की सूची सौंपी थी।

गोपनीय एवं कैबिनेट विभाग की राजपत्रित अधिसूचना में कहा गया कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श के बाद मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया।

गृह विभाग के अलावा नम:शिवायम विद्युत, उद्योग एवं वाणिज्य, शिक्षा, खेल एवं युवा मामले तथा सैनिक कल्याण का भी प्रभार संभालेंगे।

एआईएनआरसी के के. लक्ष्मीनारायण को लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, मत्स्य कल्याण, कानून एवं सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, सी डीजेकुमार को कृषि मंत्री बनाया गया है। वह पशुपालन एवं पशु कल्याण और वन विभाग का प्रभारी भी संभालेंगे।

वहीं, पिछले 40 साल में पहली बार पुडुचेरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली महिला मंत्री चंदिरा प्रियंगा को परिवहन मंत्री बनाया गया है। वह कला एवं संस्कृति और आवास एवं श्रम और रोजगार विभागों का भी प्रभार संभालेंगी। ए के साई जे श्रणव कुमार को नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, उपभोक्ता कल्याण, सामुदायिक विकास, अग्निशमन सेवाएं और अल्पसंख्यक मामलों की जिम्मेदारी दी गई है।

लक्ष्मीनारायणन, डीजेकुमार और प्रियंगा जहां एआईएनआरसी कोटे से मंत्री बने हैं वहीं नम:शिवायम और श्रवण कुमार भाजपा के कोटे से मंत्री बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट