लाइव न्यूज़ :

डेढ़ किमी की दूरी घटाएगा वंजारीनगर फ्लाईओवर, 23 को शुभारंभ, शहर का पहला विजन व साउंड बैरियर वाला पुल

By वसीम क़ुरैशी | Updated: January 20, 2021 13:45 IST

नागपुर-उमरेड रोड वंजारी नगरः पुल की लंबाई महज 524 मीटर है. 3 जनवरी 2019 को इस पुल का भूमिपूजन किया गया था. इसके निर्माण पूरा करने के लिए डी.बी. पटेल ठेका कंपनी को 18 माह का समय दिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देतुकड़ोजी पुतला से अजनी होकर वर्धा रोड के बीच आवाजाही करने वालों को करीब डेढ़ किमी दूरी की बचत होगी.निर्माण कार्यों की तरह इस पर भी कोविड संक्रमण की मार पड़ी और ये 6 माह पिछड़ गया. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के साल भर से अधिक वक्त से पिछड़े हुए कामों की तुलना में ये कम ही विलंब के साथ पूर्ण कर लिया गया है.

नागपुरः उमरेड रोड वंजारी नगर से अजनी रेलवे सामुदायिक भवन तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है और 23 जनवरी को इसका लोकार्पण किया जाएगा.

इस पुल के बन जाने से तुकड़ोजी पुतला से अजनी होकर वर्धा रोड के बीच आवाजाही करने वालों को करीब डेढ़ किमी दूरी की बचत होगी. हालांकि इस पुल की लंबाई महज 524 मीटर है. 3 जनवरी 2019 को इस पुल का भूमिपूजन किया गया था. इसके निर्माण पूरा करने के लिए डी.बी. पटेल ठेका कंपनी को 18 माह का समय दिया गया था.

अन्य निर्माण कार्यों की तरह इस पर भी कोविड संक्रमण की मार पड़ी और ये 6 माह पिछड़ गया. हालांकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के साल भर से अधिक वक्त से पिछड़े हुए कामों की तुलना में ये कम ही विलंब के साथ पूर्ण कर लिया गया है.

कामठी रोड के छोटे से आरयूबी व सड़क चौड़ीकरण, आउटर रिंग रोड के छोटे पुलों के कार्य जैसे कई कार्यों को पूरा करने में वंजारी नगर पुल निर्माण जैसी ही गति आ जाए तो ये भी कम विलंब के साथ पूरे हो सकते हैं.

6 लेन वाला है पुल वंजारीः नगर पुल 30 मीटर चौड़ाई के साथ 6 लेन वाला बनाया गया है. इसका निर्माण भविष्य में अजनी स्टेशन परिसर में बनने वाले इंटर मॉडल स्टेशन (आईएमएस) को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया है. इससे भविष्य में और भी सुविधाएं बढ़ेंगी.

वरिष्ठों के मार्गदर्शन में महिला इंजीनियर की निगरानी वंजारीनगर फ्लाईओवर का निर्माण लोक निर्माण विभाग, डिवीजन-3 की उप विभागीय अभियंता वैशाली गोडबोले की निगरानी में किया गया है. हालांकि वैशाली गोडबोले ने कहा है कि उन्होंने मुख्य अभियंता संजय देशपुते, अधीक्षक अभियंता विद्याधर सरदेशमुख व कार्यकारी अभियंता दिलीप देवले का मार्गदर्शन में यह कार्य किया.

ध्वनि प्रदूषण घटाएगाः शहर में यह पहला पुल बना है जिसमें विजन व साउंड बैरियर लगाए गए हैं. पुल के पास ही बच्चों का स्कूल होने के चलते उनकी पढ़ाई में वाहनों के शोर से व्यवधान पैदा न हो, इसे देखते हुए ये व्यवस्था की गई. भविष्य में भी यह पुल कई मायनों में सुविधाजनक होगा. वैशाली गोडबोले, उप विभागीय अभियंता लोक निर्माण विभाग

टॅग्स :नागपुरनितिन गडकरीमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो