लाइव न्यूज़ :

मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच लोग हिरासत में, जानें गृह मंत्री अरग ज्ञानेंद्र ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2021 13:26 IST

मैसूर सामूहिक दुष्कर्म केसः मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को जानकारी देने पहुंचे गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान सफल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देघटना को लेकर जनता में काफी रोष है।मैसूर में एक छात्रा से 24 अगस्त को शहर के बाहरी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।छात्रा मंगलवार को अपने पुरुष मित्र के साथ वाहन पर पीछे बैठकर चामुंडा हिल्स की ओर जा रही थी।

मैसूर सामूहिक दुष्कर्म केसः पुलिस ने मैसूर सामूहिक बलात्कार मामले का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है और रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरग ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कहा कि मैसूर सामूहिक दुष्कर्म मामले को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है। बहरहाल उन्होंने उन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जिसमें कहा गया है कि घटना के संबंध में चार या पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ‘‘पुलिस को कामयाबी मिली है।’’ इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने भरोसा जताया कि पुलिस मैसूर सामूहिक दुष्कर्म मामला जल्द से जल्द सुलझा लेगी और दोषियों को पकड़ लेगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस के पांच दल मामले की जांच कर रहे हैं। बोम्मई ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पुलिस ने मैसूर मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस को जल्द से जल्द मामला सुलझाने में कामयाबी मिलेगी।’’ गौरतलब है कि मैसूर में एक छात्रा से 24 अगस्त को शहर के बाहरी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोषियों ने पीड़िता के साथ मौजूद उसके एक पुरुष दोस्त से मारपीट भी की। उन्होंने दुष्कर्म की वीडियो सार्वजनिक न करने के लिए उनसे तीन लाख रुपये भी मांगे। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण सूद सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। इस घटना को लेकर जनता में काफी रोष है।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पारेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज