लाइव न्यूज़ :

महा विकास अघाड़ी जीत सकती है 225 सीटें: चुनावी बिगुल फूंकते हुए शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2024 18:34 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने गुरुवार को चुनावी बिगुल फूंका और कहा कि एमवीए 225 से अधिक सीटें जीत सकती है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर के महीने में होने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राकांपा के नेता शरद पवार ने गुरुवार को चुनावी बिगुल फूंका288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर के महीने में होने की संभावना हैपवार ने कहा कि एमवीए, जिसमें कांग्रेस, राकांपा (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं, 225 सीटें जीत सकती है

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में अब से महज तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने की संभावना है, ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार ने गुरुवार को चुनावी बिगुल फूंका और कहा कि एमवीए 225 से अधिक सीटें जीत सकती है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर के महीने में होने की संभावना है।

यह कहते हुए कि महाराष्ट्र गलत लोगों के हाथ में है, शरद पवार ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए), जिसमें कांग्रेस, राकांपा (सपा) और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं, 225 सीटें जीत सकती है। पवार ने यह टिप्पणी उस समय की जब उदगीर के पूर्व विधायक सुधाकरराव भालेराव और उनके कई सहयोगी मुंबई के यशवंतराव केंद्र में उनकी, राकांपा नेता सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

2009 और 2014 में लातूर के उदगीर से जीतने वाले पूर्व विधायक भालेराव ने भाजपा को अपना इस्तीफा सौंप दिया और फिर राकांपा (सपा) में शामिल हो गए। पवार ने कहा, "जब अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होंगे, तो मुझे लगता है कि 288 सीटों में से हम 225 से ज़्यादा सीटें जीत सकते हैं। उम्मीद है कि सत्ता परिवर्तन होगा और इसके लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए।" 

उन्होंने आगे कहा कि 5 साल पहले महाराष्ट्र से विपक्षी दलों के सिर्फ़ छह सांसद ही लोकसभा के लिए चुने गए थे। हालांकि, इस बार लोगों को भी लगा कि स्थिति बदलनी चाहिए और 48 में से 31 सीटों पर विपक्षी सांसद विजयी हुए। हमने जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से आठ पर जीत हासिल की।" पवार ने एनसीपी (एसपी) नेताओं और कार्यकर्ताओं से सामूहिक शक्ति के साथ महाराष्ट्र को देश का सबसे शक्तिशाली राज्य बनाने का संकल्प लेने को भी कहा।

इस बीच, भाजपा, एनसीपी (अजित पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) से मिलकर बनी महा विकास अघाड़ी और महायुति ने कहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य भाजपा इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व से कहा है कि राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें 180 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। अजित पवार और शिंदे खेमे के नेताओं ने भी कहा है कि उन्हें 80 से 100 सीटें मिलनी चाहिए।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019NCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतBye Election Results 2026: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी 4 सीटों में आगे, बारामती से सुनेत्रा अजित पवार 61917 वोटों से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज