लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के आइजोल में शांतिपूर्ण रहा नगर निगम चुनाव

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:01 IST

Open in App

आइजोल, 16 फरवरी आइजोल नगर निगम (एएमसी) के 19 वार्ड के लिए मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण रहा। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान में कुल 2.18 लाख मतदाताओं में से करीब 63.62 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने सुबह सात बजे मतदान किया जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला ने ग्यारह बजे अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जोरामथंगा ने कहा, ‘‘हम आश्वस्त हैं कि हमें कम से कम 12-13 वार्ड में जीत मिलेगी। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) में लोगों का भरोसा कायम है।’’

ललथनहवला ने कहा कि कांग्रेस ने अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं और उन्होंने एएमसी चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

एएमसी चुनाव के लिए 20 महिलाओं समेत 66 उम्मीदवार मैदान में हैं और 19 वार्ड में से छह महिलाओं के लिए आरक्षित है। मतगणना 18 फरवरी को होगी।

सत्तारूढ़ एमएनएफ और विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) तथा कांग्रेस ने सभी 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा नौ वार्ड में मुकाबला कर रही है।

वर्ष 2015 में एएमसी चुनाव में एमएनएफ ने 11 सीटें हासिल की थी जबकि कांग्रेस को सात वार्ड और मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक वार्ड में जीत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों