लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश के चलते 'डिब्बेवाला' की घोषणा, 2 लाख लोगों को आज नहीं मिलेंगे टिफिन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 10, 2018 10:35 IST

मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश चलते जहां सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भरे पानी और रेलवे ट्रेक पर पानी भरने के चलते यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है।

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई। मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश चलते जहां सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भरे पानी और रेलवे ट्रेक पर पानी भरने के चलते यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है। मुंबई में भारी बारिश के चलते करीब 90 ट्रेन रद्द कर दी गईं है। 

वहीं इन सब से इतर खबर यह भी है कि भारी बारिश के चलते डिब्बे वाले भी आज यानी टिफिन सर्व नहीं करेंगे। शहर में टिफिन सेवा देने वाले डब्बावालों ने जलभराव के मद्देनजर आज पूरे शहर में काम बंद रखने का फैसला किया है। मुंबई में डब्बेवाले हर रोज करीब 2 लाख टिफिन की डिलिवरी करते हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते उन्होंने आज सर्विस बंद रखने का फैसला किया है।  

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 90 ट्रेन रद्द, वसई में फंसे 300 लोग

मुंबई डिब्बवाला संगठन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा है कि, मुंबई शहर में पानी भरा होने के चलते हमने आज टिफिन इकट्ठा नहीं किए हैं। घुटनों तक भरे पानी के बीच साइकिल चलाना हमारे लोगों के लिए मुश्किल है। भारी बारिश के चलते निचली बस्तियों और इलाकों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर वसई में जलभराव के चलते करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए हैं। हालांकि यहां के लोगों ने जिला प्रशासन के इस जगह को खाली करने की अपील मानने से इंकार कर दिया हैं। 

यह भी पढ़ें: मुंबई: भारी बारिश से लोग बेहाल, सड़कों-रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, स्कूल और कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया कि, इस मौसम में 24 घंटे में हुई यह सर्वाधिक बारिश है। उपनगर सांताक्रूज में 122 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबईमानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो