लाइव न्यूज़ :

मुंबई: भारी बारिश से लोग बेहाल, सड़कों-रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, स्कूल और कॉलेज बंद

By स्वाति सिंह | Updated: July 9, 2018 12:01 IST

रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं सड़कों पर भी लंबे ट्रैफिक जाम लग रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 9 जुलाई: मुंबई में रविवार रात से बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा।  इसके कारण कई इलाकों की सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। वहीं सड़कों पर भी लंबे ट्रैफिक जाम लग रहे हैं।  इस वजह से यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने सोमवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।

यहीं नहीं बल्कि बारिश की वजह से रविवार शाम कुर्ला में स्थित कई मकान गिर गए। हालांकि किसी भी प्रकार की मानव क्षति नहीं पहुंची है। मकान गिरने से मलबा सड़क पर आ गया था जिसे हटाने का कार्य अभी भी जारी है। बारिश सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि देशभर के कई प्रदेशों में हो रही है। 

ये भी पढ़ें: अगर महागठबंधन ने मोदी के सामने उतारी ये दलित महिला पीएम कैंडिडेट तो 2019 में बीजेपी के लिए होगी मुश्किल!

मध्य प्रदेश में भारी बारिशमुंबई में ही नहीं बल्कि भोपाल में भी भारी बारिश हो रही है। भोपाल में बारिश के साथ-साथ तुफान भी है। इससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है।  भोपाल के कई क्षेत्रों में भारी बरसात हुई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात भी ठप्प रहा। 

ये भी पढ़ें: यूपीः बागपत जेल में माफिया मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, कृष्‍णानंद हत्याकांड में होनी थी पेशी 

मौसम विभाग ने किया था अलर्ट

इससे पहले मौसम विभा ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने गोवा और कोंकण के इलाकों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबई बारिशमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट