लाइव न्यूज़ :

केवल व्हॉट्सएप चैट्स के आधार पर हुई रिया और आर्यन की गिरफ्तारी, दोनों के पास से ड्रग्स बरामद नहीं हुए

By विशाल कुमार | Updated: October 18, 2021 08:21 IST

दोनों ही मामलों में एनसीबी ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, उनके मोबाइल फोन तक पहुंच हासिल की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल किया.

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती और आर्यन खान के मामलों में कई समानताएं.दोनों मामलों में हिरासत में लिया, फोन तक पहुंच हासिल की और गिरफ्तार किया.एनसीबी न तो ड्रग्स की बरामदगी दिखा पाई और न ही ब्लड टेस्ट किया.

मुंबई: पिछले एक साल में सामने आने वाले दो बड़े मामलों अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के कथित ड्रग संलिप्तता को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूरी तरह से उनके व्हॉट्सएप चैट्स पर निर्भर रही है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ही मामलों में एनसीबी ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, उनके मोबाइल फोन तक पहुंच हासिल की और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल किया.

दोनों ही मामलों में केंद्रीय एजेंसी न तो आर्यन या रिया के पास से नशीली दवाओं की बरामदगी दिखाने में सक्षम रही, न ही दोनों में से किसी का ब्लड टेस्ट किया ताकि उनके ड्रग्स सेवन की पुष्टि हो सके.

अक्टूबर 2020 में चक्रवर्ती को जमानत देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि वह ड्रग डीलरों के सिंडिकेट का हिस्सा नहीं थीं और उन्होंने कथित तौर पर उनके द्वारा खरीदी गई दवाओं को लाभ कमाने के लिए किसी और को नहीं भेजा था.

वहीं, इस महीने की शुरुआत में मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिए गए आर्यन खान के मामले में एनसीबी ने अरबाज मर्चेंट पर 6 ग्राम चरस पाए जाने का दावा किया, जो क्रूज पर खान के साथ था.

इसने खान के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया और कहा कि व्हाट्सएप चैट में ऐसे सबूत हैं जो उनके दो स्वैच्छिक बयानों के साथ नशीले पदार्थों के सेवन का संकेत देते हैं.

कुछ साबित नहीं करते हैं व्हॉट्सएप चैट

इससे पहले के कई मामलों में यह दलील दी जा चुकी है कि पुख्ता सबूतों की गैरमौजूदगी में व्हॉट्सएप चैट कुछ भी साबित नहीं करते हैं.

इस साल की शुरुआत में अभिनेता ध्रुव ताहिल को मुंबई पुलिस के एंटी-नॉरकोटिक सेल ने उनके व्हॉट्सएप चैट में कथित नॉरकोटिक सप्लायर के होने और दोनों के बीच लेन-देने के आधार पर गिरफ्तार किया था.

दोनों को जून में जमानत मिल गई और अदालत ने कहा कि कोई साजिश या मादक पदार्थों की तस्करी साबित नहीं हुई.

कैसे काम करती हैं एनसीबी जैसी एजेंसियां

एनसीबी जैसी एजेंसियां आमतौर पर प्रमुख ड्रग विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं और केवल प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन के मामलों में शामिल होती हैं.

ऐसे मामलों में आम तौर पर ब्लड टेस्ट किया जाता है और पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जाता है.

कानून के सामने सभी बराबर

अतीत में ड्रग्स का सेवन करते पाए जाने वालों को अदालतें पीड़ित मानने की बात कह चुकी हैं. एनडीपीएस अधिनियम के तहत, उपभोग के आरोप में नशामुक्ति करने के इच्छुक लोगों को दंडित नहीं किया जाता है.

एनसीबी का तर्क रहता है कि मशहूर हस्तियां रोल मॉडल हैं और इसलिए उनकी अधिक जिम्मेदारी होती है. हालांकि, पिछले साल चक्रवर्ती को जमानत देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस तर्क से असहमति जताई थी. अदालत ने कहा था कि मैं इससे सहमत नहीं हूं. कानून के सामने सब समान हैं.

टॅग्स :आर्यन खानरिया चक्रवर्तीNCB Mumbaiकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

क्राइम अलर्टHoneymoon Murder Case: एक छोटी सी गलती और बदल गया राजा हत्याकांड का पूरा सच? जानें कैसे सोनम को 11 महीने बाद मिली जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह