लाइव न्यूज़ :

मुंबईः लालबागचा राजा का भव्य गणेशोत्सव पहली बार रद्द, कोविड-19 की वजह से लिया गया फैसला

By एएनआई | Updated: July 1, 2020 11:12 IST

कोविड-19 से महाराष्ट्र बुरी तरह प्रभावित है। यहां अभी तक 1 लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगणेशोत्सव भाद्र मास की चतुर्थी को मनाया जाता है जिसे गणेश चतुर्थी भी कहते हैं।सचिव सुधीर साल्वी ने कहा कि मंडल मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान करेगा। 

लाल बागचा राजा के इतिहास में पहली बार भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी। मुंबई स्थित लालबागचा राजाज गणेशोत्सव मंडल ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला किया है। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि इसकी जगह पर रक्त दान शिविर लगाया जाएगा। गणेशोत्सव के 11 दिनों में मंडल बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेगा।

आयोजन मंडल ने कहा कि उसी स्थान पर रक्त दान शिविर, प्लाज्मा दान शिविर लगाया जाएगा। साथ ही, एलओसी और एलएसी पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब लालबागचा राजा की मूर्ति नहीं स्थापित होगी। सचिव सुधीर साल्वी ने कहा कि मंडल मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान करेगा। 

गौरतलब है कि हर साल मुंबई में गणेशोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। जहां लाखों श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद पाने के लिए जमा होते हैं। गणेशोत्सव भाद्र मास की चतुर्थी को मनाया जाता है जिसे गणेश चतुर्थी भी कहते हैं। इसबार यह 22 अगस्त को पड़ रहा है।

कोविड-19 से महाराष्ट्र बुरी तरह प्रभावित है। यहां अभी तक 1 लाख 76 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना वर्ष 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि लालबाग राजा अपने लोगों को स्वस्थ देखना चाहते हैं, यही वजह है कि इस साल न कोई मूर्ति होगी, न ही विसर्जन होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रगणेश चतुर्थी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज