लाइव न्यूज़ :

मुंबईः क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल पर भीषण आग लगने से चार लोगों की हुई मौत, कई घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 22, 2018 13:53 IST

Mumbai Fire Accident in Crystal Tower Near Parel Area: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह क्रिस्टल टावर के एक फ्लोर पर आग लग गई, जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

Open in App

मुंबई, 22 अगस्तः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह क्रिस्टल टावर के एक फ्लोर पर आग लग गई, जिसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए। मिली जानकारी के मुताबिक, आग परेल क्षेत्र के हिन्दमाता सिनेमा के पास बने क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल पर लगी है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिन्दमाता सिनेमा के पास स्थित 17 मंजिला क्रिस्टल टावर की अलग-अलग मंजिलों से दर्जनों लोगों को सुरक्षित बचाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है और अब ‘कूलिंग ऑपरेशन’ चल रहा है।

मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पी. एस. रहांगदले ने बताया कि टावर की 12वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को सुबह आठ बजकर बत्तीस मिनट पर मिली। आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये।

स्थानीय नगर निकाय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, धुंए की वजह से कम से कम 20 लोग बीमार हो गये। उन्हें केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला सहित चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल हुए अन्य 16 लोगों में छह महिलाएं हैं। सभी का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। निकाय के अनुसार, मृतकों में से दो की पहचान बबलू शेख (36) और शुभदा शेलके (62) के रूप में हुई है।

इससे पहले आठ अगस्त को चैंबूर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्लान्ट में भीषण आग लग गई थी। आग लगने से 21 लोग घायल हो गए थे। वहीं, पांच अगस्त को मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में आग लग गई थी, जिससे इस हादसे में सैकड़ों दस्तावेज और अन्य वस्तुएं क्षत्तिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। 

मामलू हो कि पिछले साल मुंबई के कमला मिल्स में लगी आग से 14 लोगों की मौत हो गई थी। यह आग 29 दिसंबर को लगी थी। वहीं,  मुंबई फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में पता चला था कि मिस्ल परिसर में आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। 

रिपोर्ट से पता चला था कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। ऐसी संभावना जताई गई थी कि सेजरी (स्टोव) से हुक्का में कोयला भरने के दौरान कोयला छिटकर बगल के पर्दों तक जा पहुंचे। वहां से आग बढ़नी शुरू हुई जो सजावटी सामग्री के संपर्क में आने से और भड़क गई। 

टॅग्स :भीषण आगमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र