लाइव न्यूज़ :

मुंबई में डिलीवरी बॉय के लिए चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य, सर्विस प्रोवाइडर होंगे जिम्मेदार, पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त आदेश

By विशाल कुमार | Updated: March 14, 2022 10:44 IST

मुंबई पुलिस की ओर से रविवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक अगर कोई डिलीवरी बॉय किसी अपराध में लिप्त पाया जाता है तो चरित्र प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकूरियर कंपनियों और फूड एग्रीगेटर्स के डिलीवरी बॉय के लिए चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य।चरित्र प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार होगा।कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आयुक्त द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहमति जताई।

मुंबई:मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कई शिकायतों के बाद डिलीवरी बॉय के लिए चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया है। यह कूरियर कंपनियों और फूड एग्रीगेटर्स के डिलीवरी बॉय के लिए लागू होगा।

मुंबई पुलिस की ओर से रविवार को जारी सर्कुलर के मुताबिक अगर कोई डिलीवरी बॉय किसी अपराध में लिप्त पाया जाता है तो चरित्र प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर सर्विस प्रोवाइडर जिम्मेदार होगा। कूरियर कंपनियों और फूड एग्रीगेटर्स के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित करने के बाद कमिश्नर ने सर्कुलर जारी किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आयुक्त द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहमति जताई। पांडे ने प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि डिलीवरी बॉय प्रशिक्षित हों और वैध कागजी कार्रवाई पूरी होनी चाहिए।

एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि डिलीवरी बॉय यातायात नियमों का पालन करें और तेज गति या फुटपाथ पर सवारी न करें। 

पुलिस ने आगे प्रतिनिधियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि डिलीवरी बॉय के पास उचित ड्रेस हो और वे अपनी मोटरसाइकिल पर अत्यधिक सामान न ले जाएं।

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज