लाइव न्यूज़ :

टक्कर मारने के बाद मुंबई में बुजुर्ग के ऊपर से निकली बस, बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: December 15, 2022 14:49 IST

बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद थोड़ी दूरी पर चालक बस को रोक देता है। वहीं बुजुर्ग को देखने के लिए लोग जमा हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबस बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से गुजर गई।मामला मंगलवार (13 दिसंबर) पवई क्षेत्र का है।वायरल CCTV वीडियो की पुलिस अधिकारी द्वारा पुष्टि की गई है।

मुंबईः  सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बस बुजुर्ग को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर से गुजर गई। हालांकि इस हादसे में बुजुर्ग की जान बाल-बाल बच गई। मामला मंगलवार (13 दिसंबर) पवई क्षेत्र (Pawai) का है जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

45 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में बुजुर्ग को सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है। इलाका किसी भीड़-भाड़ वाला नजर आ रहा। बुजुर्ग सड़क पार कर रहा होता है कि सामने से आती हुई बस उसे टक्कर मार देती है। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग वहीं नीचे गिर जाता है।

वीडियो के अगले हिस्से में बस को बुजुर्ग के ऊपर से गुजरते हुए देखा जा सकता है। बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद थोड़ी दूरी पर चालक बस को रोक देता है। वहीं बुजुर्ग को देखने के लिए लोग जमा हो जाते हैं। कुछ देर बाद बुजुर्ग को पीछे से निकलते देखा जा सकता है। वायरल CCTV वीडियो की पुलिस अधिकारी द्वारा पुष्टि की गई है।

इस वीडियो को देख यूजर्स जितना आश्चर्य जता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आज ये बुजुर्ग बच गया लेकिन ऐसा हर रोज नहीं हो सकता। 

टॅग्स :मुंबईसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए